ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के मदरसे में रची जा रही थी कौन सी बड़ी साजिश? पुलिस की छापेमारी में पिस्टल बरामद, मदरसा को किया सील, हिरासत में तीन संदिग्ध बिहार के मदरसे में रची जा रही थी कौन सी बड़ी साजिश? पुलिस की छापेमारी में पिस्टल बरामद, मदरसा को किया सील, हिरासत में तीन संदिग्ध BIHAR NEWS : मौत बनकर दौड़ी दूध वैन! बाइक सवार को रौंदा, 2 मासूमों को कुचलते हुए घर में घुसी गाड़ी बिहार में 7 माह की गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत: फंदे से लटका मिला शव, एक साल पहले हुई थी प्रेम विवाह फल्गु नदी में पानी छोड़े जाने के बाद मछली पकड़ने के लिए उमड़ी भीड़, प्रशासन की चेतावनी भी नजरअंदाज फल्गु नदी में पानी छोड़े जाने के बाद मछली पकड़ने के लिए उमड़ी भीड़, प्रशासन की चेतावनी भी नजरअंदाज बिहार में कारोबारी से मांगी 20 लाख की रंगदारी, 10 अप्रैल तक पैसे नहीं देने पर हत्या की धमकी; फेसबुक के जरिए भेजा मैसेज बिहार में कारोबारी से मांगी 20 लाख की रंगदारी, 10 अप्रैल तक पैसे नहीं देने पर हत्या की धमकी; फेसबुक के जरिए भेजा मैसेज Chardham Yatra 2026 : चारधाम जाने वालों के लिए बड़ा झटका! ये 2 चीजें ले गए तो एंट्री नहीं, गैर सनातनियों को लेकर भी बड़ा फैसला Bihar News: सत्संग में गई मां, बेटी को खेत में ले जाकर किया गैंगरेप; अपराधियों ने धमकी देने के लिए बनाया वीडियो

Home / news / शादी टूटने के बाद भी चोरी छिपे मिल रहे थे प्रेमी युगल, दुर्गा...

शादी टूटने के बाद भी चोरी छिपे मिल रहे थे प्रेमी युगल, दुर्गा पूजा मेला घूमने के दौरान करा दी गयी शादी

06-Oct-2022 04:45 PM

MOTIHARI: प्रेमी के साथ दुर्गा पुजा मेला घूमते लड़की के भाई ने देख लिया। फिर क्या था दोनों को पकड़कर उसने पुलिस के हवाले कर दिया। जहां दोनों से पूछताछ के बाद पंचायत हुई जिसके बाद दोनों की मंदिर में शादी करवा दी गयी। मामला मोतिहारी के मलाही थाना क्षेत्र का है।


पुलिस ने जब दोनों से पूछताछ की तब पता चला कि दोनों सालभर से एक-दूसरे को जानत हैं बेइंतहा प्यार करते है और शादी करना चाहते हैं लेकिन परिवाले इस शादी को तैयार नहीं है। पुलिस की सूचना पर दोनों के परिजनों को थाने पर बुलाया गया जिसके बाद मुखिया की उपस्थिति में पंचायत की गयी। जिसमें दोनों की शादी का फैसला लिया गया। 


हिन्दू रीति रिवाज से राहुल और कल्पना की शादी करवा दी गयी। पेशे से राजमिस्त्री राहुल मझौलिया थाना क्षेत्र के बहुरवा का रहने वाला है जबकि कल्पना मलाही थाना क्षेत्र के पंचरुखीय गांव की रहने वाली है। मिली जानकारी के अनुसार राहुल की बहन की शादी कल्पना के घर के पास ही हुई थी जहां दोनों के बीच हुई मुलाकात प्यार में तब्दिल हो गयी। 


फिर प्यार ऐसा परमान चढा कि बात शादी तक पहुंच गयी लेकिन इस शादी के लिए राहुल का भाई तैयार नहीं था। कल्पना के भाई की माने तो एक साल पहले एक लाख रुपये और बाईक की बात पर शादी तय हुई थी। लड़के के भाई के विरोध के बाद शादी टूट गया लेकिन इसके बाद भी लड़का और लड़की दोनों एक दूसरे से मिलते थे। 


नवरात्र पर लगने वाले मेला घुमने के लिए  दोनों घर से निकले थे। जहां दोनों को लड़की के भाई ने देख लिया और दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया। लड़का और लड़की दोनों बालिग थे इसलिए इनके परिवारवालों को थाने पर बुलाया गया। जिसके बाद मुखिया की मौजूदगी में दोनों की शादी करवा दी गयी।