राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश Bihar News: करंट लगने से सफाईकर्मी की मौत, पूजा कार्यक्रम में साफ-सफाई के दौरान हुआ हादसा LPG किल्लत से बढ़ी महंगाई: चाय, समोसा और मिठाइयों के बढ़े दाम, रेस्टोरेंट के मेन्यू में 70% तक कटौती पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई
29-Apr-2022 04:42 PM
By AKASH KUMAR
AURANGABAD: औरंगाबाद की फेसर थाना पुलिस ने तीन महीने पहले धोखा देने वाले प्रेमी के साथ उत्तर प्रदेश के फरुखाबाद की पूनम की शादी थाने के पास स्थित सूर्य मंदिर में करवायी थी और इस दौरान पुलिस ने खूब वाहवाही बटोरी लेकिन उसी प्रेमी ने एक बार फिर धोखा दिया है। शादी के दो दिन बाद ही प्रेमी ने प्रेमिका को घर से निकाल दिया। अब पीड़िता गोद में बच्चे को लेकर न्याय के लिए दर-दर की ठोकरे खा रही है।
पीड़िता पूनम ने बताया कि शादी के बाद प्रेमी उसे अपने गांव करसांव ले गया। मात्र दो दिन तक गांव में अपने घर में ठीक से रखा। फिर घर के सामने ही झोपड़ी बनाकर उसमें रख दिया। बाद में उसने झोपड़ी में आग लगा दी और उसे वहां से भगा दिया। अब उसके पास रहने का कोई ठिकाना नहीं है। वह अपने बच्चों के साथ कभी गांव के मंदिर में तो कभी फेसर स्टेशन पर रह रही है।
लोगों से भीख मांग कर वह अपना जीवन यापन कर रही है। अब फेसर थाना जाकर न्याय की गुहार लगाना उसकी रोजमर्रा बन गयी है लेकिन पुलिस उसकी एक नहीं सुन रही है। ऐसे में वह न्याय की आस में छोटे बच्चों को साथ लिए तपती गर्मी में दर-दर भटक रही है। पीड़िता का आरोप है कि उसके पति का अपनी भाभी से चक्कर है।
इसी कारण उसने उसे झोपड़ी में लाकर छोड़ दिया और बाद में झोपड़ी में आग लगाकर बेघर कर दिया। गौरतलब है कि मनीष कुमार दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। इसी दौरान वही काम करने वाली फरूखाबाद की पूनम से उसे प्यार हो गया। दोनों के बीच पांच साल तक प्रेम-प्रसंग चलता रहा।
इस दौरान पुनम ने एक बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद भी पीड़िता को शादी का झांसा देता रहा। एक दिन वह चुपके से भागकर अपने गांव चला आया। प्रेमी के गांव भाग जाने के बाद प्रेमिका भी उसे खोजती गांव चली आई। गांव आने पर मनीष ने शादी से इनकार कर दिया।
शादी से मना करने के बाद पीड़िता फेसर थाना पहुंच गयी जिसके बाद हरकत में आई पुलिस ने मनीष और उसके परिजनों को थाने पर बुलाया। आपसी सहमति के बाद पुलिस ने थाने के पास स्थित सूर्य मंदिर में पुनम और मनीष की शादी करवायी गयी। शादी के दो दिन बाद ही उसे ससुराल से भगा दिया गया। अब पीड़िता न्याय की गुहार लगा रही है।