ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / शादी के बाद पहली बार तेजस्वी ने दिया भोज, गरीबों के बीच कम्बल...

शादी के बाद पहली बार तेजस्वी ने दिया भोज, गरीबों के बीच कम्बल का किया वितरण

26-Jan-2023 04:05 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने शादी के बाद पहली बार भोज दिया है। गणतंत्र दिवस और बसंत पंचमी के मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर तेजस्वी ने भोज का आयोजन किया। तेजस्वी ने खुद अपने हाथों गरीबों के बीच खाना परोसा। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह जलेबी परोसते नजर आए तो वही तेजस्वी यादव सब्जी चलाते दिखे। खाना खिलाने के बाद सभी के बीच कंबल का भी वितरण किया गया। इस मौके पर अब्दुलबारी सिद्दीकी, श्याम रजक सहित कई राजद नेता राबड़ी आवास में मौजूद रहे। 


डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव अपने पिता लालू प्रसाद यादव की राह पर चल पड़े हैं। बसंत पंचमी और गणतंत्र दिवस के मौके पर उन्होंने गरीबों को खाना खिलाया। टेबल पर बैठी महिलाएं तेजस्वी को देखकर काफी खुशी हुई। कई महिलाएं तो यह तक कहती दिखी कि इनके बाबू जी लालू प्रसाद यादव भी हमलोग को खूब मानते थे। इसी तरह बुलाकर टेबल पर बिठाकर खाना खिलाते थे। हर खुशी के मौके पर लालू जी हम सभी को याद करते थे। तेजस्वी यादव को खाना परोसते देख महिलाओं को आज लालू प्रसाद यादव याद आ गये।     


इस मौके पर राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी, राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक सहित वरीय नेता, सामाजिक कार्यकर्ता समेत कई गणमान्य मौजूद थे। इस दौरान राजद के नेताओं का भी मिलन हुआ। पार्टी के तमाम नेताओं के साथ तेजस्वी यादव ने लंच किया। राजद नेताओं ने तरह-तरह के व्यंजनों का लुफ्त उठाया और बसंत पंचमी का स्वागत किया।  


तेजस्वी यादव की शादी के बाद से ही भोज को लेकर सवाल उठने लगे थे। लेकिन अब यह खबर निकल कर सामने आई है कि तेजस्वी यादव के घर पर नया मेहमान आने वाला है। खुशियां आने से पहले तेजस्वी यादव ने बसंत पंचमी और गणतंत्र दिवस के मौके पर भोज का आयोजन किया और खुद अपने हाथों से खाना परोसा।    

news image

news image

news image

news image

news imagenews imagenews imagenews imagenews imagenews imagenews image

news image