ब्रेकिंग न्यूज़

पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर भूमि विवाद ने लिया खूनी रूप: 10 इंच जमीन के लिए बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, विरोध में सड़क जाम बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित फंदे से लटका मिला लैब टेक्नीशियन बहू का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप; पति गिरफ्तार बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार में रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक के दौरान पुलिस अधिकारी की कार ने दंपति को रौंदा, दोनों की मौके पर हुई मौत पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क

Home / news / पटना : शादी करने मंदिर पहुंचा प्रेमी युगल, प्रेमिका से हो गया तकरार,...

पटना : शादी करने मंदिर पहुंचा प्रेमी युगल, प्रेमिका से हो गया तकरार, बाहर आते ही बॉयफ्रेंड की मौत

05-Mar-2020 08:25 AM

PATNA :  शादी करने मंदिर पहुंचे प्रेमी युगल में किसी बात को लेकर तकरार हो गई. जिसके बाद प्रेमी अपनी प्रेमिका को मंदिर में ही छोड़कर बाइक लेकर निकल गया. गुस्साए प्रेमी ने वापस लौटने के दौरान बाइक तेज कर दी, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर मंदिर के आगे ही सड़क पर गिर गई और युवक की मौके पर ही मौत हो गई. 

मामला पटना के दुल्हिन बाजार के उलार सूर्य मंदिर का है. बताया जाता है कि अरवल के नौ नंबर स्लूइस गेट गांव का 19 साल का गोलू अपनी 17 साल की प्रेमिका और 20 साल का राजू भी अपनी 17 साल की प्रेमिका के साथ उलार मंदिर आया था. दोनों जोड़े मंदिर परिसर में घूम रहे थे. तभी किसी बात को लेकर गोलू और उसकी प्रेमिका के बीच तकरार हो गया. इसके बाद गोलू तीनों को छोड़ मंदिर से बाहर निकल गया और बाइक से जाने लगा. तभी मंदिर के आगे ही बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई और मौके पर ही गोलू की मौत हो गई. 

हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया. वहीं उसकी प्रेमिका सहित तीनों से पूछताछ की. इस बाबत थानाध्यक्ष ने बताया कि अभी मृतक के घरवालों ने लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई है. मामले की जांच की जा रही है. 

मंदिर में उस वक्त मौजूद रहे लोगों ने बताया कि गोलू बार-बार अपनी प्रेमिका से शादी करने की बात कर रहा था. पर वह शादी करना नहीं चाह रही थी. जिसके बाद वह गुस्से में मंदिर से बाहर निकल गया और जाने लगा. तभी बाइक उलार मंदिर से आगे बने पुल पर गिर गई और उसकी मौत हो गई.