ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य

शातिर लुटेरों ने सवा पांच करोड़ की ज्‍वेलरी में लगे GPS को उखाड़ फेंका, पुलिस भी हैरान

07-Jun-2022 11:22 AM

PATNA: पटना में अपराध का ग्राफ तो तेज़ी से बढ़ा ही हैं, लेकिन यहां अपराधी भी अब मास्टरमाइंड होते जा रहे हैं। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी के पास इंडिया इंफोलाइन फाइनेंस कंपनी से 5.37 करोड़ रुपये की जो जेवरात लूटी गई थी, उसमें चोरों ने बड़ी चालाकी से आखिरी सुराग को भी मिटा दिया है। अपराधियों की इस बात की भनक लग गई थी कि उन्होंने जो जेवर लुटे थे, उनमें जीपीएस ट्रैकर लगा था। 


जब पुलिस ने जीपीएस ट्रैकर के जरिये उसका लोकेशन पता किया तो उसमें खगौल दिखा, जिसके बाद वहां सर्च ऑपरेशन की शुरुआत की गई। इस मौके पर अलग-अलग थानों की पुलिस पहुंची थी, लेकिन लुटे गए जेवरात का पता नहीं चला। जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक़ पुलिस को खगौल फ्लाईओवर के नीचे से जीपीएस ट्रैकर मिला है। 


जिस तरह से चोरों ने पहले जेवरात पर हाथ साफ़ किया और बाद में उसपर लगे जीपीएस ट्रैकर को निकालकर फेंक दिया, इससे पता चलता है कि सोना लूटने वाला गैंग प्रोफेशनल था, जिसे पहले से गहनों में ट्रैकर लगे होने की सूचना थी। या ऐसा भी हो सकता है कि जेवरात लूटने वाला कोई घर का ही व्यक्ति या कोई करीबी हो जिसे पहले से ही पता था कि गहनों में ट्रैकर लगा है। 


गौरतलब है कि पिछले 3 जून को बदमाशों ने गर्दनीबाग थानांतर्गत पुलिस कॉलोनी के पास भागवत कॉम्प्लेक्स के दूसरे तल्ले पर स्थित आईआईएफएल के ऑफिस से जेवरात पर हाथ साफ़ कर दिए थे। घटना को लेकर गर्दनीबाग थाने में एफआईआर दर्ज की गई, जिसमें कंपनी के ऑफिस से 9 किलो 759 ग्राम सोना, 9 लाख 84 हजार 79 रुपये, आईआईएफएल के कर्मियों का 5 हजार रुपया और लोन लेने आए तीन ग्राहकों का 28 ग्राम सोना लूटे जाने की बात सामने आई।