ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / BIHAR NEWS : शादी से तीन दिन पहले SSB जवान की ट्रेन से...

BIHAR NEWS : शादी से तीन दिन पहले SSB जवान की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत, मातम में बदला ख़ुशी का माहौल

24-Nov-2024 11:42 AM

By First Bihar

BANKA : बिहार के बांका से एक दर्दनाक खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां एसएसबी जवान उज्ज्वल कुमार चौधरी उर्फ गोल्डन की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई है। 26 वर्षीय उज्ज्वल शनिवार की देर शाम नाथनगर के रामपुर खुर्द स्थित धनुक टोला के हादसे का शिकार हो गया। वह बांका के टाउन थाना क्षेत्र के चमरेली चंदन नगर निवासी हलदर प्रसाद चौधरी का पुत्र था। 

 

जानकारी के मुताबिक, उज्ज्वल की 27 नवंबर को ही शादी होने वाली थी।अपनी शादी को लेकर वह खुद से अतिथियों को आमंत्रण देने निकला था। उज्ज्वल के मंगेतर की मां ने बताया कि शादी को लेकर घर पर सगे-संबंधी पहुंचने लगे थे। घर में खुशियों का माहौल था, लड़के वाले 25 नवंबर को लग्न लेने आने वाले थे लेकिन अब हादसे के बाद घर में मातम पसरा है। 


बताया जा रहा है कि दो साल पहले उज्ज्वल को एसएसबी में नौकरी लगी थी और अरुणाचल प्रदेश में पहली पोस्टिंग हुई थी। जिसके बाद अभी वो दानापुर में पदस्थापित थे। जब उज्ज्वल भागलपुर आने के लिए बस पर सवार हुआ तो उस समय उसने कहा था कि नाथनगर थाना के पास किसी दांत के डॉक्टर के पास जा रहा है। उज्ज्वल की मौत की सूचना पर उनकी मंगेतर अपने भाई के साथ पहुंची, जो शव को देखकर बदहवास हो गई। 


इधर, मृतक के चचेरे भाई भारद्वाज ने बताया कि शादी को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थी, तीन दिन बाद शादी होने वाली थी। कुछ दिन पहले ही उज्ज्वल का जेनऊ हुआ था। सबकुछ ठीक चल रहा था, परिवार में उत्साह का माहौल था। हालांकि अचानक से बुरी खबर आई और पूरा परिवार टूट गया. सूचना पर पहुंची रेल पुलिस और मधुसूदनपुर थाना के एसआई धर्मेंद्र कुमार ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बता दें कि डेढ़ साल पहले उज्ज्वल के बड़े भाई की भी सड़क हादसे में मौत हो गई थी।