दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
22-Jan-2022 08:12 PM
BANKA: एक युवक को सेल्फी लेना काफी महंगा पड़ गया। सेल्फी लेने के चक्कर में उसकी मौत हो गयी। घटना के संबंध में बताया जाता है कि अमरपुर थाना क्षेत्र के जमुआ गांव निवासी 24 वर्षीय युवक अभिमन्यु कुमार शनिवार की मौत सेल्फी के चक्कर में हो गयी।
गांव के पास ही जेठौर मंदिर में अभिमन्यु अपने परिवार के दो बच्चों के साथ पूजा करने गया था। पूजा करने के बाद पास ही के घोघा बीयर में सेल्फी लेने लगा। सेल्फी लेने के दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में जा डूबा।
बच्चे की रोने की आवाज सुनकर लोग दौड़े और पानी में डूब रही एक बच्ची को बाहर निकाला। जबकि युवक को बचा पाने में सफलता नहीं मिली। लोगों ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन पता नहीं चल सका। घटना की सूचना मिलने के बाद युवक के पिता श्रीकृष्ण सिंह सहित जमुआ गांव के लोग घोघा बियर पहुंचे। उन्होंने भी काफी खोजबीन की तब जाकर काफी मशक्कत के बाद युवक को पानी से बाहर निकाला गया जिसके बाद अमरपुर रेफरल अस्पताल ले जाया गया।
जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि अभिमन्यु अपने दोनों भांजी को लेकर जेठौर मंदिर पूजा करने गए थे। जहां सेल्फी लेने के क्रम में घोघा बियर के गहरे पानी में गिर जाने से उनकी मौत हो गई। जबकि लोगों की मदद से दोनों बच्चियों को बचा लिया गया है। दोनों बच्चियां फिलहाल ठीक है। इधर मौत के खबर सुनने के बाद गांव और परिवार में मातम का माहौल है। वही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोगों ने बताया कि अभिमन्यु बांका में ही एक प्राइवेेट मोबाइल कंपनी में काम करता था। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है।