ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश Bihar News: करंट लगने से सफाईकर्मी की मौत, पूजा कार्यक्रम में साफ-सफाई के दौरान हुआ हादसा LPG किल्लत से बढ़ी महंगाई: चाय, समोसा और मिठाइयों के बढ़े दाम, रेस्टोरेंट के मेन्यू में 70% तक कटौती पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई

Home / news / लॉकडाउन को लेकर घूम रहे थे अधिकारी, भिड़ गए नशे में टल्ली BMP...

लॉकडाउन को लेकर घूम रहे थे अधिकारी, भिड़ गए नशे में टल्ली BMP जवान

29-Mar-2020 03:15 PM

AURANGABAD : बिहार में पूर्ण रूप से शराबबंदी है.  शराबबंदी को पूर्ण रुप से लागू करवाने की जिम्मेदारी जिन पुलिसवालों पर है अक्सर वही शराब के नशे में टल्ली देखे जाते हैं. ताजा मामला बिहार के औरंगाबाद का है,जहां शराब के नशे में धुत तीन बीएमपी जवानों ने रफीगंज के अंचलाधिकारी और उनके गार्ड से बदतमीजी की है.

मामला सामने आते ही नशे में धुत बीएमपी के 3 जवानों को गिरफ्तार कर लिया गया है वहीं चार जवानों को निलंबित कर दिया गया है. घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि शनिवार की शाम बीएमपी के कुछ जवान गोह में हाफ पैंट पहनकर  घूम रहे थे.  इसी दौरान मौके पर पहुंचे अंचलाधिकारी ने उनसे पूछताछ की तो वह उनसे बहस करने लगे. जवानों ने न तो अपना परिचय दिया और ना ही अपने बारे में कुछ जानकारी दी. इसके बाद जवान गोह रोड स्थित अपने कैंप पहुंचे और कुछ और जवानों के साथ वापस अंचलाधिकारी के पास आ गए. जवानों ने अंचलाअधिकारी के  साथ गाली-गलौज शुरू कर दी.


जिस पर अंचलाधिकारी के गार्ड ने विरोध जताया तो उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी. इसकी जानकारी अंचलाअधिकारी ने  रफीगंज थानाध्यक्ष को दी. जिसके बाद मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने किसी तरह समझा-बुझाकर कर मामला सुलझाया. इसके बाद अंचलाधिकारी ने पूरे मामले की जानकारी जिले के एसपी को दी. एसपी के निर्देश पर सार्जेंट बीएमपी कैंप पहुंचे तो पाया कि  3 जवान शराब के नशे में धुत्त हैं.  इसके बाद उन्हें तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया. इसके साथ ही नशे में टल्ली तीन जवानों के साथ ही एक अन्य जवान को निलंबित कर दिया.  मामले के बारे में एसपी ने बताया कि अंचलाधिकारी लॉकडाउन को लेकर घूम रहे थे तभी बीएमपी जवानों ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया है.