ब्रेकिंग न्यूज़

पकौड़ी लेने गया पति, लौटकर आया तो सीट खाली! बस स्टैंड से प्रेमी संग फरार हुई नवविवाहिता बिहार में एकसाथ 100 से अधिक जवानों की तबीयत बिगड़ी, पुलिस लाइन में मचा हड़कंप बिहार में एकसाथ 100 से अधिक जवानों की तबीयत बिगड़ी, पुलिस लाइन में मचा हड़कंप पकड़ी गई शिक्षक की चालबाजी: झारखंड में रहकर बिहार में बना रहे थे अटेंडेंस, ऐसे खुला राज पकड़ी गई शिक्षक की चालबाजी: झारखंड में रहकर बिहार में बना रहे थे अटेंडेंस, ऐसे खुला राज फोन पर पति से विवाद के बाद महिला ने उठाया खौफनाक कदम, सुसाइड नोट में लिखी यह बात बिहार के वाहन मालिकों के लिए अच्छी खबर, राष्ट्रीय लोक अदालत में करा सकेंगे ट्रैफिक से जुड़े मामलों का सेटलमेंट; इस दिन होगा आयोजन बिहार के वाहन मालिकों के लिए अच्छी खबर, राष्ट्रीय लोक अदालत में करा सकेंगे ट्रैफिक से जुड़े मामलों का सेटलमेंट; इस दिन होगा आयोजन बिहार में चार लोगों की संदिग्ध मौत, कई की आंखों की रोशनी गई; जहरीली शराब पीने से जान जाने की आशंका घर में कितने गैस सिलेंडर रखना सही? जरूरत से ज्यादा जमा करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, जानिए

स्कॉर्पियों से बकरी की चोरी: पुलिस के हत्थे चढ़े चार शातिर चोर, लग्जरी गाड़ी से मिलीं 25 बकरियां

19-Jun-2023 03:40 PM

By First Bihar

HAJIPUR: वैशाली पुलिस ने चोरों के एक ऐसे गिरोह का खुलासा किया है, जो स्कॉर्पियों से बकरियों की चोरी किया करते थे। पुलिस ने इस गिरोह के चार सदस्यों को 25 बकरियों के साथ गिरफ्तार किया है जो बकरियों को चोरी करने के बाद उन्हें बेचने के लिए स्कॉर्पियों में ठूंसकर ले जा रहे थे। भगवानपुर थाना की पुलिस ने वारिशपुर गांव में कार्रवाई की है।


दरअसल, बकरियों की चोरी करने वाले इस गिरोह के सदस्य विभिन्न गांवों में स्कॉर्पियो लेकर जाते थे और खेतों में चर रही बकरियों को चुपके से चुराकर स्कॉर्पियो में बंद कर देते थे। इस बात का कोई अंदाजा भी नहीं लगा सकता था कि स्कॉर्पियों से बकरियों की चोरी हो सकती है। किसी को पता नहीं चले इसके लिए स्कॉर्पियों के शीशे पर धूल और कीचड़ लगा देते थे कि गाड़ी के अंदर कोई देख न सके कि उसमें क्या रखा है। इसके लिए गिरोह उत्तर प्रदेश नंबर की गाड़ी का इस्तेमाल करता था।


बताया जा रहा है कि भगवानपुर थाना क्षेत्र के वारिशपुर गांव में गिरोह के सदस्य घूम-घूमकर बकरियों की चोरी कर रहे थे। इसी दौरान उनकी स्कॉर्पियो खराब हो गई। स्कॉर्पियो के शीशे पर धूल और कीचड़ लगा देख लोगों को शक हुआ और ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जब स्कॉर्पियो की जांच की तो अंदर का नजारा देखकर सभी हैरान रह गए। स्कॉर्पियों से 25 बकरियां बरामद हुईं। जिसके बाद पुलिस ने स्कॉर्पियो सवार चार चोरों को धर दबोचा और उन्हें थाने ले गई।