ब्रेकिंग न्यूज़

PATNA NEWS : पटना का ये इलाका बनेगा नया टूरिस्ट हॉटस्पॉट! सैरगाह और बिहार गौरव पार्क में मिलेंगी ऐसी सुविधाएं, देखकर आप भी हो जाएंगे दंग मध्य-पूर्व की जंग का असर बिहार तक… सुधा डेयरी में त्राहिमाम, नौकरी छोड़कर घर लौटे प्रवासी; गैस-डीजल संकट की आहट Bihar news : जेल से बाहर आने के बाद पहली बार अपने ‘लाडले’ के साथ नजर आए बाहुबली अनंत सिंह, इस दिन सजेगा महादंगल BIHAR NEWS : 'निषादों को उनका हक चाहिए ...', मुकेश सहनी ने फिर दोहराई आरक्षण की मांग, कहा - जिस राज्य में निषाद जागरूक रहे वहां मिला हक़ दिन में बेचते फल, रात में करते बाइक चोरी… बड़ा गिरोह बेनकाब, सरगना ‘इरशाद’ समेत तीन गिरफ्तार वाह रे सिस्टम! 65 हजार लेकर दिव्यांग को बना दिया गार्ड, नगर निगम में खुलेआम चलता रहा खेल BIHAR NEWS : “मंत्री बने ‘भोलेनाथ’! सुरेंद्र मेहता की तस्वीर ने उठाए बड़े सवाल, विकास या दिखावा?” Bihar accident news : मेला देखकर लौट रहे थे 4 दोस्त… रास्ते में हुआ ऐसा हादसा कि 3 की मौत और 1 अब भी लापता BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट Bihar school : सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति! AI से बदलेगी बच्चों की पढ़ाई, 8वीं से 12वीं तक बच्चों को मिलेगी यह सुविधाएं

Home / news / स्कूलों की लचर व्यवस्था को देख बिफरे KK पाठक, DEO-BEO समेत 4 HM...

स्कूलों की लचर व्यवस्था को देख बिफरे KK पाठक, DEO-BEO समेत 4 HM का वेतन रोका, BPSC पास जूनियर टीचर को सौंपा स्कूल का प्रभार

05-Jan-2024 09:27 PM

By SONU

NAWADA: शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव लगातार स्कूलों का निरीक्षण कर रहे हैं। आज वे नवादा पहुंचे थे जहां कई स्कूलों का उन्होंने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान स्कूलों की लचर व्यवस्था को देख वे गुस्सा हो गये। उन्होंने नवादा डीईओ  और वारिसलीगंज के बीईओ का वेतन रोकने का निर्देश दिया। 


वही 4 स्कूलों के हेडमास्टर का भी वेतन उन्होंने रोक दिया। केके पाठक की इस कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है। केके पाठक ने हेडमास्टर को स्कूल में मूलभूत संसाधनों की कमी को दूर करते हुए शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने का निर्देश दिया। वही पौरा स्थित उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय के निरीक्षण के दौरान 11वीं और 12वीं के छात्र-छात्राओं की उपस्थिति कम देख वे भड़क गये। 


उन्होंने स्कूल के प्रधान को तत्काल सस्पेंड करने का निर्देश देते हुए कहा कि छात्रों की अनुपस्थिति बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वही वारिसलीगंज के मुसहरीचक अबदालपुर प्राथमिक विद्यालय के निरीक्षण के दौरान स्कूल में किताब नहीं रहने की जानकारी मिलते ही उन्होंने हेडमास्टर की फटकार लगायी और वेतन रोकने का निर्देश दिया। वही वारिसलीगंज के मोतालीचक प्राथमिक विद्यालय में जब केके पाठक गये तो देखा कि यहां हेडमास्टर के प्रभार को लेकर विाद चल रहा है। गुस्साएं केके पाठक ने वरीय शिक्षकों के बजाय बीपीएससी द्वारा चयनित जूनियर शिक्षक को विद्यालय प्रधान का प्रभार सौंपा और उस वक्त वहां मौजूद सीनियर टीचर देखते रह गये।