राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश Bihar News: करंट लगने से सफाईकर्मी की मौत, पूजा कार्यक्रम में साफ-सफाई के दौरान हुआ हादसा LPG किल्लत से बढ़ी महंगाई: चाय, समोसा और मिठाइयों के बढ़े दाम, रेस्टोरेंट के मेन्यू में 70% तक कटौती पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई
15-Aug-2022 07:14 PM
By AKASH KUMAR
AURANGABAD: औरंगाबाद से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान एक प्राइवेट स्कूल की छत भरभराकर अचानक गिर पड़ी। जिससे 17 स्कूली बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गये हैं।
आनन-फानन में सभी घायल बच्चों को पीएचसी में भर्ती कराया गया जहां 6 बच्चों की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हे मगध मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। मगध मेडिकल में भर्ती सभी 6 बच्चों की हालत नाजुक बतायी जा रही है।
घटना औरंगाबाद के गोह मुख्यालय के पुनदौल स्थित डीएन पब्लिक स्कूल में हुई। जहां बच्चे जश्न-ए-आजादी का पर्व धूमधाम के साथ मना रहे थे। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चल रहे सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान अचानक विद्यालय की छत धरासायी होकर नीचे गिर गई।
छत के भरभराकर गिरने से 17 बच्चे बुरी तरह घायल हो गए। सभी बच्चों को पीएचसी में भर्ती कराया गया है। जहां 6 की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने गया मगध मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। छत गिरने की घटना के बाद स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही गोह थानाध्यक्ष शमीम अहमद दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। फिलहाल पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।