ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में NDA ने सारी सीटें जीती: BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, जयश्री राम के लगे नारे राज्यसभा चुनाव के नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी, नीतीश कुमार और नितिन नबीन को 44 विधायकों का मिला वोट उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद Bihar News: राज्यसभा की पांचों सीट पर NDA प्रत्याशी जीते, जेडीयू महासचिव बोले– नीतीश कुमार के नेतृत्व की जीत सरकारी भवनों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने राज्य में 10 उड़नदस्ता टीमें गठित, विशेष जांच अभियान ‘राज्यसभा चुनाव में BJP ने की विधायकों की खरीद-फरोख्त’, मुकेश सहनी का बड़ा आरोप ‘राज्यसभा चुनाव में BJP ने की विधायकों की खरीद-फरोख्त’, मुकेश सहनी का बड़ा आरोप

Home / news / डीएम के आर्डर की खुलेआम उड़ाई जा रही धज्जियां, आदेश के बावजूद भी...

डीएम के आर्डर की खुलेआम उड़ाई जा रही धज्जियां, आदेश के बावजूद भी चल रहे स्कूल

26-Jun-2019 07:33 PM

By 7

WEST CHAMPARAN : बिहार में इन दिनों झुलसाने वाली गर्मी पड़ रही है. गर्मी के चलते पश्चिमी चम्पारण के डीएम ने जिले में 29 जून तक स्कूल बंद रखने का आदेश दिया है. लेकिन जिलाधिकारी के इस आर्डर की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं. सोमवार से स्कूल पढ़ाई चालू करने के बजाये भीषण गर्मी में भी स्कूल का संचालन किया जा रहा है. जिले के बेतिया के मैनाटांड प्रखंड के रमपुरवा गांव से ऐसी ही एक खबर सामने आई है जहां तपती गर्मी में भी बच्चों को स्कूल में बुलाया जा रहा है. जवाब मांगने पर प्रिंसिपल ने कहा कि रजिस्टर में छुट्टी कर दी गई है. हालांकि मीडियाकर्मी को देखते ही क्लास में बैठे बच्चों की छुट्टी कर दी गई. इस तरह डीएम के आदेश की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है. जबकि बिहार में अबतक सैकड़ों बच्चों की AES बीमारी और दर्जनों लोगों की हीट स्ट्रोक से मौत हो चुकी है. इसी बीच स्कूल प्रबंधन की ओर से ऐसी लापरवाही सामने आई है. बेतिया से अमित की रिपोर्ट