अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट 8th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत! 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट से सैलरी और पेंशन में बड़ा बदलाव! जानिए क्या है नया अपडेट रिजल्ट आने की घड़ी नजदीक… छात्रों का इंतजार होने वाला है खत्म, जानें कब और कैसे देख पाएंगे बिहार बोर्ड 10वीं का परिणाम Ram Navami 2026: जानें इस साल 26 या 27 मार्च को कब मनाएं राम नवमी, पूजा मुहूर्त और विधि Dhurandhar 2 : धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अपडेट: रणवीर सिंह की फिल्म ने 6 दिनों में 919 करोड़ कमाए, बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी! डांस क्लास की आड़ में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 25 महिलाओं का रेस्क्यू जानिए क्यों अचानक बिक गई IPL की सबसे ज्यादा फैन बेस वाली टीम, विजय माल्या नहीं, अब ये होंगे नए मालिक IPL new rule : IPL 2026 में धमाका! अब दूसरी पारी में गेंदबाजी टीम मांग सकेगी नई गेंद, जानें पूरा नियम Success Story: 6 साल तक मौत से जंग, 4 सर्जरी और लकवा… फिर भी नहीं टूटा हौसला, 38 की उम्र में UPSC परीक्षा में मारी बाजी Bihar road acciden : थार जीप ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचला, दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल
19-Oct-2024 11:39 AM
By First Bihar
ARA : बिहार के भोजपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आया है। जहां एक स्कूल में छात्रों का अवैध हथियार के साथ वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने 5 छात्रों को हिरासत में लिया और उनसे एक देसी पिस्तौल और एक कारतूस बरामद किया। एसपी ने अभिभावकों से अपने बच्चों पर निगरानी रखने की अपील की है।
जानकारी के मुताबिक भोजपुर जिले के बड़हरा थाना क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय पैगा के छात्रों का अवैध देसी पिस्ताैल के साथ इंटरनेट मीडिया पर रील्स प्रसारित होने का बड़ा मामला सामने आया है।वीडियो वायरल होने के बाद प्रधानाध्यापक की शिकायत पर हरकत में आई पुलिस ने पांचों स्कूली बच्चों को हिरासत में ले लिया है। सभी सातवीं और आठवीं के छात्र है। जिनके पास से 315 बोर का एक पिस्तौल व एक कारतूस बरामद किया गया है। इसकी जानकारी एसपी राज ने दी। इसे लेकर प्राथमिकी की गई है।
वहीं, स्कूली छात्रों का देसी पिस्टल के साथ फोटो वायरल हुआ था। इसके बाद विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने बड़हरा थाना पुलिस को सूचना दी थी। सूचना पर थानाध्यक्ष संतोष कुमार पैगा व अलेखी टोला गांव पहुंचे और अवैध हथियार व गोली के साथ पांच स्कूली बच्चों को धर दबोचा। छात्रों का फोटो पिछले सप्ताह ही वायरल हुआ था। इस दौरान विभागीय स्पष्टीकरण भी विद्यालय के शिक्षकों से किया गया था।
इधर, थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए छात्रों के साथ देेसी पिस्ताैल भी बरामद किया गया है। एसपी राज ने बताया कि बच्चों से पूछताछ के आधार पर अवैध हथियार मुहैया कराने वालों की पहचान की जा रही है। उन लोगों के खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने आम लोगों से भी अपने बच्चों की निगरानी करने की अपील की है, ताकि बच्चे आपराधिक गिरोह के चंगुल व अपराध के दलदल में फंसने से बच सकें।