दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
04-Jul-2020 08:19 PM
PATNA : बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद लगातार उनके फैंस के निशाने पर फिल्म स्टार सलमान खान बने हुए हैं। पटना में आज सवर्ण सेना ने फिल्म अभिनेता सलमान खान का पुतला फूंका। सलमान खान के साथ-साथ सवर्ण सेना ने महेश भट्ट और करण जौहर का भी पुतला दहन किया। सवर्ण सेना बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है, साथ ही साथ बॉलीवुड में कथित माफियाओं के खिलाफ प्रतिबंध लगाने की मांग महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से की है।
सवर्ण सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष भागवत शर्मा के नेतृत्व में पुतला फूंका गया। भागवत शर्मा ने कहा कि बॉलीवुड माफिया के द्वारा सुशांत सिंह राजपूत की सुनियोजित ढंग से हत्या की गई है। सुशांत सिंह राजपूत के पीछे बॉलीवुड के माफिया पिछले काफी समय से पड़े हुए थे। इसी वजह से उन्हें एक महीने में 50 सिम बदलने पड़े थे। विश्वस्त सूत्रों के माध्यम से ये भी जानकारी मिल रही है कि सूरज पंचोली की गर्लफ्रेंड दिशा सल्यान, जो कि सुशांत सिंह की मैनेजर भी थीं, की हत्या से सुशांत की हत्या के तार जुड़े हुए हैं। सुशांत की हत्या से ठीक चार दिन पहले दिशा सल्यान की हत्या कर दी गयी थी। उसी हत्या से जुड़ा कुछ रहस्योद्घाटन करने वाले थे सुशांत सिंह राजपूत। उसी को दबाने के लिए सुशांत सिंह की सुनियोजित ढंग से हत्या कर दी गयी।
सवर्ण सेना लगातार सुशांत सिंह राजपूत की हत्या की सीबीआई जांच कराने की मांग कर रहा है। सुशांत सिंह राजपूत ने ना तो कोई सुसाइड नोट छोड़ा है और ना ही अपने किसी भी मित्र या सगे संबंधी को इस तरह की कोई संदेश थोड़ा जिसमें उन्होंने यह इंगित किया हो वो आत्महत्या कर रहे हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के भी मौके पर पुतला दहन किया गया। भागवत शर्मा ने बिहार सरकार पर और विशेषकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी पर बिहार के सबसे प्रतिभाशाली युवा कलाकार की हत्या पर चुप्पी साधने एवं नाइंसाफी करने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि आज तक सुशांत सिंह राजपूत की हत्या के बाद नीतीश जी उनके परिजनों से मिलने भी नहीं गए और ना ही उनकी हत्या की जांच के लिए सीबीआई जांच की मांग की।