अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
04-Feb-2023 03:33 PM
By First Bihar
BETTIAH:अब अमूमन हर मौके पर आर्केस्ट्रा का आयोजन होने लगा है। लोग डीजे ट्रॉली के साथ डांसरों को भी बुलाते हैं। बेतिया में भी आर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया लेकिन मौका ना तो शादी का था और ना ही किसी जुलूस का। बल्कि शवदाह गृह के उद्घाटन के मौके पर इस तरह का आयोजन किया गया।
बेतिया अनुमंडल के चनपटिया प्रखंड में 8 लाख 82 हजार की लागत से एक शवदाह गृह का निर्माण किया गया है। 15वीं वित्त मद आयोग से गिद्दा पंचायत में शवदाह गृह का निर्माण हुआ। शवदाह गृह का आज उद्घाटन किया गया। इस मौके पर प्रखंड प्रमुख समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद थे। शवदाह गृह के उद्घाटन पर आर्केष्ट्रा भी बुला गया था।
जहां अश्लील गानों पर नर्तकी का डांस जमकर हुआ। इस दौरान प्रखंड के प्रमुख नर्तकी को पैसा देते नजर आएं। अश्लील गानों पर नर्तकी के डांस का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वायरल इस वीडियो में प्रखंड प्रमुख ,उप प्रमुख,पंचायत समिति सदस्य,मुखिया प्रतिनिधि समेत भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।