बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
18-Mar-2024 09:21 AM
By First Bihar
DESK : साबरमती-आगरा सुपरफास्ट ट्रेन की टक्कर मालगाड़ी से हुई। जिसकी वजह से ट्रेन की बोगियां पटरी से उतर गईं। लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाने की भी कोशिश की थी लेकिन इसके बाद भी आगरा जा रही ट्रेन के चार डिब्बे पटरी से उतर गए। दुर्घटना में कुछ यात्रियों को घायल होने की जानकारी मिली है। इस घटना के बाद मौके पर राहत और बचाव का काम शुरू किया गया है।
दरअसल, राजस्थान के अजमेर में साबरमती-आगरा सुपरफास्ट की चार बोगियां पटरी से उतर गई हैं। ये हादसा अजमेर के मदार रेलवे स्टेशन पर रात 1.04 बजे हुआ है। इस घटना में कई यात्रियों को चोटें आई हैं। जिस वक्त दुर्घटना हुई, ट्रेन में अधिकतर लोग सो रहे थे। हादसे के बाद वहां चीख पुकार मच गई। यात्रियों ने बताया कि तेज आवाज के साथ डिब्बे पटरी से उतर गए।
वहीं, घटना को लेकर अधिकारियों ने बताया कि मालगाड़ी से टक्कर की वजह से इंजन समेत जनरल कोच की चार बोगियां पटरी से उतरीं। इस हादसे की जानकारी मिलते ही राहत-बचाव की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल ले जाया गया। इस घटना में किसी के मारे जाने की खबर नहीं है। कुछ यात्रियों ने बताया है कि उन्हें चोटें आई हैं। घायलों को इलाज के लिए अजमेर स्टेशन ले जाया गया है।
उधर, उत्तर-पश्चिमी रेलवे के सीपीआरओ शशि किरण ने कहा, 'साबरमती से आगरा जाते समय ट्रेन (12548) अजमेर में मादर में सिग्नल के पास पटरी से उतर गई। इंजन और चार जनरल कोच पटरी से उतरे हैं।' उन्होंने बताया कि हादसे में किसी की मौत नहीं हुई है। हालांकि, कुछ लोगों को मामूली चोटें आई हैं और उनका उपचार कराया जा रहा है। रेलवे द्वारा अजमेर स्टेशन पर हेल्प डेस्क स्थापित किया गया है एवं हेल्पलाइन नंबर 0145-2429642 जारी किए गए हैं।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...