ब्रेकिंग न्यूज़

Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग ‘तुम फेल हो रहे, पैसे दो, पास करवा दूंगा', रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड छात्रों को फोन कर फंसा रहे जालसाज Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

साथ जिएंगे साथ मरेंगे: रील बनाने के दौरान हुआ प्यार तो भागकर रचा ली शादी, लड़की वालों ने कर दिया केस; अब प्रेमी युगल ने लगाई ये गुहार

31-Dec-2023 02:06 PM

By Ajit Kumar

BHAGALPUR: सोशल मीडिया पर रील बनाने का क्रेज युवाओं के सिर चढ़कर बोल रहा है। युवा वर्ग में रील बनाने की होड़ मची हुई है। भागलपुर में रील बनाने के दौरान एक युवती को युवक से ऑनलाइन प्यार हो गया। दोनों का प्यार परवान चढ़ा और दोनों ने साथ जीने मरने की कसमें खाईं। दोनों घर से भागे और मंदिर में जाकर शादी रचा ली। लड़की के घरवालों को यह नागवार गुजरा और उन्होंने लड़के के ऊपर अपहरण के केस दर्ज करा दिया। दोनों प्रेमी युगल ने सोशल मीडिया के जरीए गुहार लगाई है।


दरअसल, नाथनगर स्थित मधुसुदनपुर थाना क्षेत्र के नूरपुर पंचायत की एक लड़की को रील्स बनाने के दौरान रामपुर खुर्द पंचायत के बहबलपुर निवासी करण सिंह नाम के युवक से ऑनलाइन प्यार हो गया। प्यार इस कदर परवान चढ़ा कि दोनों प्रेमी युगल ने शादी करने की कसमें इंटरनेट के मेसेज पर ही खा ली। दोनों ने कसमें जो खाई थी उसे निभाया और भागकर देवघर बाबा नगरिया जाकर शादी रचा ली। 


इधर, लड़की के परिवार वालों ने बीते 26 दिसंबर को मधुसुदनपुर थाना पहुंचकर युवक और उनके परिवार वालों के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज करा दिया। जब इस बात की जानकारी दोनों प्रेमी युगल को हुई तो लड़की ने हिम्मत दिखाई और दोनों ने भागलपुर अदालत पहुंचकर कोर्ट मैरेज शादी कर लिया। केस दर्ज होने के बाद मधुसुदनपुर थाने की पुलिस ने लड़के के घर पहुंचकर लड़की को सकुशल बरामदगी के लिए परिवार वालों पर दबाव बनाया। पुलिस पदाधिकारी ने लड़की और लड़के को जल्द कोर्ट के सामने हाजिर करने की हिदायत परिवार वालों को दी।


आरोपी युवक करण सिंह ने कहा है कि लड़की की रजामंदी के तहत उसने ये शादी की है। दोनों एक दूसरे से बहुत प्यार करते है। शादी के बाद दोनों ने साथ जीने मरने की कसमें खाकर वीडियो भी सोशल मीडिया के माध्यम से वायरल किया है। मामले पर मधुसुदनपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों युगल जोड़ी के शादी करने की जानकारी मिली है। आरोपित लड़के वालों के घर पहुंचकर पुलिस द्वारा अल्टीमेटम दिया गया है। अपहृत लड़की को जल्द बरामद कर न्यायालय में बयान दर्ज कराया जाएगा।