राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश Bihar News: करंट लगने से सफाईकर्मी की मौत, पूजा कार्यक्रम में साफ-सफाई के दौरान हुआ हादसा LPG किल्लत से बढ़ी महंगाई: चाय, समोसा और मिठाइयों के बढ़े दाम, रेस्टोरेंट के मेन्यू में 70% तक कटौती पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई
12-Jun-2021 11:37 AM
AURANGABAD : बिहार के औरंगाबाद जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है जहां एक शादीशुदा औरत अपने पति को छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गई. लोगों ने उसे काफी समझाने की कोशिश की लेकिन उसपर कोई असर नहीं हुआ. आखिरकार थक हारकर पति ने उसे आज़ाद कर दिया. अब इस पूरे मामले की हर तरफ बहुत चर्चा हो रही है.
घटना रफीगंज थाना क्षेत्र की है. बताया जा रहा है कि यमुना प्रसाद की शादी इसी जिले के बैकुंठपुर गांव की गुड़िया से हुई थी. दो साल पहले हुई इस शादी से गुड़िया खुश नहीं थी. इसी क्रम में पड़ोस में रहने वाले मंटू कुमार से उसे प्यार हो गया. स्थिति ऐसी हो गई कि मंटू और गुड़िया खुलेआम अपने इश्क का इजहार करने लगे. मंटू तो उसके घर में ही रहने लगा. इधर यमुना प्रसाद ने बताया कि इसका पता चलने पर गुड़िया को काफी समझाया गया और मंटू को भी समझाने की कोशिश की गई लेकिन कोई असर नहीं हुआ. तब दोनों के परिवार से बात की.
परिवारवालों के समझाने का भी गुड़िया पर कोई असर नहीं हुआ. वह मंटू के साथ रहने पर अड़ी रही. दो दिन पहले मंटू और गुड़िया गांव से फरार हो गए. थाने में इसकी शिकायत की गई. पुलिस दोनों को पकड़कर थाने लाई. यहां प्रेमी मंटू ने बताया कि उनके बीच दो वर्षों से प्रेम संबंध है. गुड़िया के घर में ही वह रहता था. इधर गुड़िया का कहना था कि वह पति के साथ नहीं रहना चाहती. क्योंकि वह नशा करता है और उसके साथ मारपीट करता है. वह मंटू से प्यार करती है और उसी के साथ रहेगी. पुलिस के पास भी जब मामला नहीं सुलझा तो पति ने आखिरकार उसे आजाद कर दिया और अपनी जिंदगी खुलकर जीने की सलाह दी.