Bihar Energy News : बिहार में इस सरकारी कंपनी का जल्द आएगा IPO, ऑफिसर ने किया कन्फर्म; NSE में होगी लिस्टिंग ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी Ganga Aarti : बिहार में बनारस जैसा नजारा! पटना के घाटों पर शुरू होगी भव्य गंगा महाआरती, जानिए कब और कहां क्या आपका चेहरा भी धूप में रहने से पड़ गया है काला? बिना पार्लर जाए अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय और लौटाएं त्वचा की खोई हुई निखार बड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग Census 2026 : अब सरकार जानेगी आपकी हर आदत, लिव-इन कपल्स को भी मिलेगा शादीशुदा दर्जा! घर में कितना अनाज यह भी बताना होगा इश्क, इंतकाम और कत्ल… ‘लेडी किलर’ की सनसनीखेज दास्तान, बिहार में दादा-पोती की हत्या का सच उजागर BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव में बड़ा बदलाव! अब सरकारी स्कूल में नहीं होगा यह काम; पंचायती राज विभाग ने जारी किया निर्देश Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी
21-Aug-2020 01:44 PM
By Ganesh Samrat
PATNA : बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है. इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. जहां लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने अपने ससुर चंद्रिका राय के ऊपर जबरदस्त हमला बोला है. गुरूवार को आरजेडी छोड़कर जेडीयू में शामिल हुए चंद्रिका राय के बारे में तेजप्रताप ने कहा कि उनके सामने चंद्रिका राय के खड़ा होने की औकात नहीं है.
लालू के लाल ने अपने ही ससुर को चैलेंज करते हुए कहा कि वह चंद्रिका राय से कहीं भी फरिया लेंगे. उनके सामने चंद्रिका राय के खड़ा होने की औकात नहीं है. उन्होंने कहा कि अगर चंद्रिका राय को उनसे फरियाना है तो आकर फरिया लें. इतना ही नहीं उन्होंने इतना तक कह दिया कि वो किसी चंद्रिका राय 'फंदरिका' राय को नहीं जानते हैं.
ससुर चंद्रिका राय के साथ-साथ तेजप्रताप यादव ने अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय के ऊपर भी ताबड़तोड़ जुबानी हमला बोला है. ऐश्वर्या के चुनाव लड़ने के सवाल पर तेजप्रताप ने कहा कि जिसको जहां से लड़ना है, चुनाव लड़े, उन्हें किसी से कोई मतलब नहीं है. मामला फिलहाल न्यायालय में है. मैं नारी का सम्मान करता हूँ.
ससुर चंद्रिका राय समेत आरजेडी पार्टी छोड़कर जाने वाले 6 विधायकों को लेकर उन्होंने कहा कि जेडीयू के भी कई विधायक उनके संपर्क में हैं. आने वाले 4-5 दिनों में आरजेडी भी अपना दम दिखा देगी. पार्टी छोड़कर जाने से आरजेडी को कोई फर्क नहीं पड़ता है.