ब्रेकिंग न्यूज़

Patna Crime News: पटना में दिनदहाड़े कारोबारी पर फायरिंग, डिलीवरी बॉय ने चलाई गोली Patna Crime News: पटना में दिनदहाड़े कारोबारी पर फायरिंग, डिलीवरी बॉय ने चलाई गोली Bihar News: बिहार में गरीबों की छतों पर मुफ्त सोलर रूफटॉप योजना, 22-24 घंटे तक होगी बिजली आपूर्ति Bihar News: बिहार में गरीबों की छतों पर मुफ्त सोलर रूफटॉप योजना, 22-24 घंटे तक होगी बिजली आपूर्ति Bihar News: बिहार के इस एयरपोर्ट को लेकर बड़ा ऐलान, इंटरनेशनल उड़ानों के लिए रनवे से लेकर लॉजिस्टिक पार्क के लिए फंड Bihar News: बिहार के इस एयरपोर्ट को लेकर बड़ा ऐलान, इंटरनेशनल उड़ानों के लिए रनवे से लेकर लॉजिस्टिक पार्क के लिए फंड Bihar News: बिहार के हर गांव में बनेगी दुग्ध उत्पादन समिति, हर पंचायत में खुलेगा सुधा बिक्री केंद्र; सरकार का बड़ा एलान Bihar News: बिहार के हर गांव में बनेगी दुग्ध उत्पादन समिति, हर पंचायत में खुलेगा सुधा बिक्री केंद्र; सरकार का बड़ा एलान PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव की घोषणा, वोटिंग और रिजल्ट एक ही दिन PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव की घोषणा, वोटिंग और रिजल्ट एक ही दिन

सासाराम: नगर परिषद की मुख्य पार्षद कंचन देवी गिरफ्तार, 62 लाख के गबन का आरोप

सासाराम: नगर परिषद की मुख्य पार्षद कंचन देवी गिरफ्तार, 62 लाख के गबन का आरोप

18-Jun-2021 06:39 PM

By Ranjan Kumar

SASARAM:  बड़ी खबर सासाराम से आ रही है जहां गबन के मामले में नगर परिषद के मुख्य पार्षद को गिरफ्तार किया गया है। नगर परिषद के मुख्य पार्षद कंचन देवी की गिरफ्तारी 62 लाख के गबन मामले में हुई है। बिना काम कराए ही 8 योजनाओं की राशि की निकासी का आरोप कंचन देवी पर लगा है। नगर थाना क्षेत्र के बेदा से पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है। 


इस संबंध में रोहतास एसपी आशीष भारती ने बताया कि मुख्य पार्षद कंचन देवी पिछले कई महीनों से फरार चल रही थी। बिना काम कराएं कई योजनाओं में पैसे निकाल लिए गए थे। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि नगर थाना के बेदा के पास एक मकान में मुख्य पार्षद कंचन देवी छिपी हुई है। इसी सूचना के बाद पुलिस ने महिला पुलिस के साथ छापेमारी की और मुख्य पार्षद कंचन देवी को गिरफ्तार कर लिया। 


कंचन देवी के खिलाफ जनवरी में बुडको के सहायक अभियंता जीतेंद्र कुमार ने प्राथमिकी दर्ज करायी थी। जिसमें इस बात जिक्र किया गया था कि बिना कार्य कराए बुडको के सहायक अभियंता का फर्जी हस्ताक्षर करके साढ़े सात लाख रुपये की निकासी कर ली गयी। 


डीएम के आदेश पर कंचन देवी पर दूसरी प्राथमिकी दर्ज करायी गयी। नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी अभिषेक आनंद ने एक मार्च को एफआईआर दर्ज कराया था। मुख्य पार्षद कंचन देवी पर आरोप था कि वार्ड 11 में सात योजनाओ पर बिना कार्य कराए ही 58 लाख रुपए की निकासी कर ली गयी। इसमें विधायक मद से कार्य कराने के बाद नगर पंचायत की योजना से बिना कार्य कराए ही राशि की निकासी की गयी थी।