Bihar News: CAG रिपोर्ट में बड़ा खुलासा...पैसा भी नहीं वसूल पा रही नीतीश सरकार, 4844 करोड़ बकाया,कई विभाग तो हिसाब हीं नहीं दे रहे Bihar Assembly : बिहार विधान परिषद में सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर फिर उठा सवाल, राजद MLC ने कहा - विधानमंडल में प्रतिबंध के बावजूद हो रहा इस्तेमाल; मंत्री ने दिया यह जवाब Bihar News: सीमांचल से अमित शाह का बड़ा ऐलान, सीमा से 10 KM अंदर से शुरू होगा अभियान...तीन दिनों में तैयार होगा मास्टर प्लान Bihar land record issue : भूमि सुधार विभाग के लापता रिकॉर्ड पर सख्त हुए विजय सिन्हा, कहा- प्लान तैयार, यह लोग हो जाएं अलर्ट सड़े हुए इंसान के साथ मुझे क्यों जोड़ा जाता? पवन सिंह पर फिर फूटा अक्षरा का गुस्सा! कहा- वो 10 जगह मुंह मारता है, फिर भी... Bihar Assembly : बिहार विधानसभा में गूंजा सड़क का मुद्दा, सरकार से विधायक ने मांगा जवाब; कहा - 500 आबादी वाले गांव में अब तक नहीं बनी सड़क; जानिए मंत्री का जवाब Bihar News: बारात की स्टीकर वाली गाड़ी में शराब की खेल, पुलिस ने पकड़ी भारी खेप, चालक गिरफ्तार Bihar Transport: बिहार के 10 जिलों के DTO समेत 40 ADTO-MVI-ESI से शो कॉज नोटिस, तीन दिनों में मांगा गया जवाब.... Bihar Vidhan Sabha : मंत्री नहीं बनने की टीस ! भाजपा विधायक जीवेश मिश्रा ने नगर विकास मंत्री को फंसाया तो विजय सिन्हा ने दिया जवाब- ये भी तो नगर विकास मंत्री रहे हैं BIHAR NEWS : अमित शाह के बिहार दौरे पर भड़के भाई वीरेंद्र, बोले- शाह एक धर्म के खिलाफ काम करते, शराबबंदी को लेकर भी कह दी बड़ी बात
19-Jun-2021 10:34 AM
By Ranjan Kumar
SASARAM : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के सासाराम से सामने आ रही है जहां एक अनियंत्रित ट्रक ने 10 लोगों को कुचल दिया. हादसे में चार की मौत हो गई. वहीं, घायल 5 महिलाओं को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है
हादसे के बारे में बताया जाता है कि ईट भट्ठा में काम करने वाले मजदूर तथा उसके परिवार यूपी से झारखंड के लातेहार लौट रहे थे. इसी बीच शिवसागर थाना क्षेत्र के बम्हौर के पास एनएच के किनारे एक लाइन होटल पर सभी लोग रुके थे. जैसे ही सड़क किनारे ये लोग नाश्ता के लिए ट्रक से उतरे, इसी दौरान एक अन्य अनियंत्रित ट्रक ने सभी को कुचल दिया. हादसे के बाद कोहराम मच गया. आनन-फानन में सभी को शिवसागर के पीएससी लाया गया. जहां से घायलों को पटना रेफर किया गया है. वहीं चार लोगों की मौत हो गई.
मृतकों में संतोष लोहरा, दिलीप लोहरा के अलावा 2 साल का आशीष लोहरा और 3 साल का बलवंत लोहरा शामिल है. वहीं घायल 7 साल की रेखा कुमारी, 17 साल की कविता कुमारी, 19 साल की फुल कुमारी, 40 साल की सुनीता देवी तथा 28 साल की बासमती देवी और अन्य हैं. सभी घायलों को पटना भेजा गया है. मृतकों का सासाराम के सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. इसके लिए डॉक्टरों की टीम लगाई गई है.
वहीं दूसरी ओर स्थानीय लोगों ने ट्रक को पकड़ लिया है. लेकिन ट्रक ड्राइवर भागने में सफल रहा है. इस हादसे के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. खास कर दो बच्चों की मौत से लोग काफी मर्माहत है.