Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश
20-Jun-2020 07:40 AM
AURANGABAD: विधवा सास का किसी शख्स के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. इस बात को लेकर बहू परेशान रहती थी. तंग आकर उसने अपनी मां और पति के साथ मिलकर सास के प्रेमी की गला दबाकर हत्या कर दी. यह घटना हसपुरा थाना क्षेत्र के धमनी टोले आजाद विगहा गांव की है.
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि हैं कि उसी गांव के रहने वाले 55 साल के जुगेश्वर पासवान बहू के सास का प्रेम प्रसंग कई सालों से चल रहा था. जिससे घरवाले परेशान थे. हत्या के बाद शव को पेड़ से सभी ने लटका कर सुसाइड बताने की कोशिश की. लेकिन यह साजिश सफल नहीं हो पाई.
मृतक के बेटे ने कराया केस
मृतक का बेटा रवि कुमार हसपुरा थाना में हत्या का केस दर्ज कराया है. जिसमें विधवा शकुंतला कुंवर, उसका बेटा मुन्ना पासवान, उसकी पत्नी काजल देवी और काजल की मां को आरोपी बनाया गया है. पुलिस ने बहू और उसकी सास को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.
10 साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग
पुलिस ने बताया कि विधवा शकुंतला की पति की मौत करीब 10 साल पहले हो गई थी. जिसके बाद जुगेश्वर की पत्नी की भी मौत करीब 9 साल पहले हुई थी. दोनों रिश्ते में देवर-भाभी लगते थे. इस बीच दोनों एक दूसरे के करीब आए. घर का खर्च भी उठाता था, लेकिन बेटे की शादी होने के बाद जब बहू घर आई तो उससे यह पसंद नहीं था. बहू और बेटे ने कई बार प्रेमी को समझाया था, लेकिन वह समझने को तैयार नहीं था.