ब्रेकिंग न्यूज़

जानिए क्यों अचानक बिक गई IPL की सबसे ज्यादा फैन बेस वाली टीम, विजय माल्या नहीं, अब ये होंगे नए मालिक IPL new rule : IPL 2026 में धमाका! अब दूसरी पारी में गेंदबाजी टीम मांग सकेगी नई गेंद, जानें पूरा नियम Success Story: 6 साल तक मौत से जंग, 4 सर्जरी और लकवा… फिर भी नहीं टूटा हौसला, 38 की उम्र में UPSC परीक्षा में मारी बाजी Bihar road acciden : थार जीप ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचला, दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल BIHAR CRIME: लिफ्ट देने के बहाने लूटपाट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार LPG cylinder booking : 45, 35 या 25 दिन... सिंगल या डबल सिलेंडर – अब अफवाहों में मत फंसिए, ये है असली नियम; सरकार ने कर दिया सब क्लियर करप्शन केस में फंसे 'अधीक्षण अभियंता' की बंद फाइल फिर खुलेगी, पत्नी-परिवार के नाम पर करोड़ों की संपत्ति और 1976 के पत्र को आधार बनाकर बच निकलिए...अब यह नहीं चलेगा, पढ़ें.... CBSE की नई पहल: अब काउंसलरों की स्किल का AI से होगा आकलन, घर बैठे दे सकेंगे परीक्षा, जानिए पूरी अपडेट BIHAR NEWS : बिहार में कानून और व्यवस्था पूरी तरह से बर्बाद ! तेजस्वी यादव ने कहा – पुलिस शराब के नशे में निर्दोषों को मार रही, अब न्याय होना जरूरी... Ramnavami 2026 : ध्यान रखें! रामनवमी पर पटना में शोभा यात्रा के दौरान कोई भी डीजे नहीं चलेगा, भारी भीड़ से बचें

Home / news / सार्वजनिक जगहों पर नहीं मना सकेंगे छठ पूजा, दिल्ली सरकार ने लगाई रोक

सार्वजनिक जगहों पर नहीं मना सकेंगे छठ पूजा, दिल्ली सरकार ने लगाई रोक

30-Sep-2021 03:44 PM

DELHI: दिल्ली में सार्वजनिक जगहों पर लोग छठ पूजा नहीं मना सकेंगे। दिल्ली सरकार ने छठ पूजा को सार्वजनिक स्थानों पर मनाने की रोक लगा दी है। मैदान, नदी तट और मंदिरों में अब छठ पूजा नहीं होगी। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने यह निर्देश जारी किया है। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने लोगों को अपने-अपने घरों में छठ पूजा करने की सलाह दी है। कोरोना के मद्देनजर आपदा प्रबंधन ने यह निर्देश दिया है। यह आदेश 15 नवंबर तक लागू रहेंगे।

 


 दिल्ली सरकार की ओर से जारी निर्देश में यह कहा गया है कि किसी भी सार्वजनिक मैदान, नदियों के किनारे, मंदिर, पोखर सहित सार्वजनिक जगहों पर छठ पूजा नहीं मनाया जाएगा। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने कोरोना को फैलने से रोकने के लिए यह निर्देश जारी किया है। लोक आस्था का महापर्व छठ को बिहार और उत्तरप्रदेश के लोग धूमधाम के साथ मनाते हैं। चार दिनों तक चलने वाले इस पर्व में भगवान सूर्य की अराधना की जाती है। लोक आस्था के इस महापर्व में अस्ताचलगामी भगवान सूर्य और उदयगामी भगवान सूर्य को छठव्रती अर्घ्य देती हैं। नहाय खाय से इस पर्व की शुरुआत होती है जिसका समापन पारण के साथ होता है। 


अब बात दिल्ली में काेरोना के ताजा मामलों करें तो फिलहाल अभी स्थिति नियंत्रिण में है। लेकिन इन दिनों कोरोना की संक्रमण दर 0.05 फीसदी से बढ़कर 0.06 फीसदी हो गई है। इस वजह से बुधवार को 41 नए मामले सामने आए है। वहीं 22 मरीज इलाज के बाद ठीक हो गये है। पिछले 24 घंटे की यदि बात की जाए तो एक भी मरीज की मौत कोरोना से नहीं हुई। दिल्ली में कोरोना से अबतक कुल 25,087 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना को लेकर अब सरकार किसी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहती है। क्योंकि भीड़ बढ़ने से संक्रमण का खतरा अधिक रहता है। इसलिए सरकार ने इस तरह के सामूहिक आयोजन पर रोक लगा रखी है। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने दिल्ली में रामलीला आयोजन को लेकर चल रहे संशय को भी खत्म कर दिया है। डीडीएमए ने इसे लेकर आदेश जारी है इसमें रामलीला आयोजन के लिए कड़ी शर्तें रखी गई हैं। पर्व के दौरान मेला, फूड स्टॉल और झूलों को लगाने की मंजूरी नहीं दी गई है।