LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर
18-Feb-2021 05:59 PM
By ARYAN
PATNA:- बिहार विधानसभा का बजट सत्र 19 फरवरी से शुरू होगा। 24 मार्च तक चलने वाले इस बजट सत्र से पूर्व आज बिहार विधानसभा में सर्वदलीय बैठक का आयोजित की गई। जिसमें नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव शामिल हुए। बैठक में शामिल होने के बाद तेजस्वी यादव ने कहा कि यह परंपरा रही है कि बजट सत्र शुरू होने से पूर्व सर्वदलीय बैठक बुलाई जाती है। यह बजट सत्र कोरोनाकाल में दूसरा और चुनाव के बाद पहला है। जिसमें चुनकर आए कई जनप्रतिधी भी शामिल होंगे जो अपनी बातें सरकार के समक्ष रखेंगे।
तेजस्वी यादव ने कहा कि कोरोना जांच में हो रही गड़बड़ी की लेकर उन्होंने सदन को इस बात की जानकारी दी थी जिसके बाद मामले पर संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जांच कमिटी के गठन की बात कही थी लेकिन अब तक जांच कमिटी का गठन नहीं किया गया है। तेजस्वी ने कहा कि कोरोना जांच में कई अनियमितता सामने आई है जिसकी जांच की मांग की जा रही है। अपराध, रोजगार, महंगाई सहित कई मुद्दों को सदन में उठाने का काम विपक्ष करेगा।