बिहार में 200 से अधिक प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवनों का निर्माण शुरू, गुणवत्ता पर विशेष जोर सहरसा में लौंडा-नाच करने वाले 4 दोस्तों ने खा लिया कीटनाशक, दो की मौत Bihar Crime News: मामूली विवाद को लेकर युवक की पीट-पीटकर ले ली जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar News: ढाका विधानसभा सीट पर फिर होंगे चुनाव ? पवन जायसवाल ने पटना हाईकोर्ट में किया है केस, 10 तारीख को RO को न्यायालय में 'शपथ' देने का आदेश Bihar Bhumi: बिहार में फार्मर रजिस्ट्री का डेट बढ़ा, अब इस दिन तक चलेगा विशेष कैम्प; डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने दिए निर्देश Bihar Bhumi: बिहार में फार्मर रजिस्ट्री का डेट बढ़ा, अब इस दिन तक चलेगा विशेष कैम्प; डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने दिए निर्देश पटना विमेंस कॉलेज में दो दिवसीय हेल्थ कैंप, 200 से ज्यादा छात्राओं-अभिभावकों का नि:शुल्क जांच Bihar News: बिहार के एक भ्रष्ट SDO को मिला बड़ा दंड, एक लाख रू रिश्वत लेते हुआ था गिरफ्तार, जानें....
30-Dec-2019 08:49 AM
SARAN : बिहार में सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली किसी से छिपी नहीं है। सरकार चाहे बेहतर स्वास्थ्य सेवा देने के लाख दावे कर ले लेकिन जमीनी हकीकत सरकारी अस्पतालों में पहुंचते हैं सबको दिख जाती है। छपरा के सदर अस्पताल में लापरवाही की इंतहा देखने को मिली है।
बनियापुर थाना इलाके के रहने वाले मनबोध यादव अपनी गर्भवती पत्नी को लेकर बनियापुर रेफरल अस्पताल पहुंचे थे। बच्चे की डिलीवरी होनी थी लेकिन रेफरल हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने उसे सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। मनबोध यादव जब अपनी पत्नी को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे तो वहां डॉक्टरों ने चेकअप के बाद कह दिया कि बच्चा पेट में ही मर चुका है। मनबोध को कहा गया कि अब मरे हुए बच्चे को ऑपरेशन के जरिए ही बाहर निकाला जा सकता है। डॉक्टरों ने मनबोध की पत्नी को पीएमसीएच रेफर कर दिया।
इलाज के लिए पीएमसीएच ले जाने के पहले मनबोध और उसके परिजन पेसेंट को छपरा के एक निजी क्लीनिक में ले गए। डॉक्टरों ने वहां चेकअप किया तो पेट में बच्चा जीवित मिला। बाद में उसका प्रसव भी कराया गया और जिस बच्चे को दुनिया में आने से पहले सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था उसकी किलकारी भी गूंजी। इस पूरे मामले की जानकारी होने के बाद अब छपरा के सिविल सर्जन पहले तो पल्ला झाड़ते रहे लेकिन पूरी जानकारी के बाद दोषियों पर जांच कर कार्रवाई की बात कही है।