ब्रेकिंग न्यूज़

शादी के बाद रश्मिका-विजय का स्पेशल गिफ्ट, ‘मीट एंड ग्रीट’ में फैंस को अपने हाथों से परोसा खाना शादी के बाद रश्मिका-विजय का स्पेशल गिफ्ट, ‘मीट एंड ग्रीट’ में फैंस को अपने हाथों से परोसा खाना PMCH के 35 जूनियर डॉक्टरों पर क्यों हुआ केस? मंत्री के हस्तक्षेप के बाद FIR दर्ज PMCH के 35 जूनियर डॉक्टरों पर क्यों हुआ केस? मंत्री के हस्तक्षेप के बाद FIR दर्ज मातम में बदली होली की खुशी: बिहार में दो सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, तीन लोग घायल मातम में बदली होली की खुशी: बिहार में दो सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, तीन लोग घायल सहरसा में भीषण सड़क हादसा: रेलवे इंजीनियर की दर्दनाक मौत, घर में मातम पटना में होली के दिन बड़ा हादसा: कार वॉशिंग सेंटर में लगी भीषण आग, दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं पटना में होली के दिन बड़ा हादसा: कार वॉशिंग सेंटर में लगी भीषण आग, दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं ईरान-इजरायल युद्ध का भारत पर असर: खाद, सोना और खजूर की सप्लाई पर संकट

गलत प्रमाण पत्र वाले नियोजित शिक्षकों की सेवा बहाल नहीं होगी, सरकार ने विधानसभा में कर दिया एलान

23-Feb-2021 11:34 AM

PATNA : बिहार में फर्जी प्रमाण पत्र के जरिए नियोजित शिक्षकों तो सरकार वक्त में नहीं जा रही है सरकार ने दो टूक ऐलान कर दिया है कि ऐसे नियोजित शिक्षक के जिनके प्रमाण पत्र गलत पाए गए और जिन की सेवा समाप्त की जा चुकी है उन्हें किसी भी कीमत पर बहाल नहीं किया जाएगा दरअसल बिहार विधानसभा में आज इस से जुड़ा एक सवाल प्रश्नोत्तर काल में आया जिसके जवाब में शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने यह स्पष्ट कर दिया.

शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि जिन नियोजित शिक्षकों के प्रमाण पत्र गलत पाए गए और जांच में सब कुछ स्पष्ट हो गया उनकी सेवा समाप्त की गई है और किसी भी कीमत पर उनकी सेवा बहाल नहीं की जाएगी. विजय कुमार चौधरी ने कहा कि फर्जी प्रमाण पत्र की जांच को लेकर विभाग लगातार काम कर रहा है और इसके लिए अब नियोजित शिक्षकों को वेब पोर्टल पर अपना सर्टिफिकेट भी अपलोड करना है.

कई सदस्यों ने आरोप लगाया है कि सरकार पटना में धरने पर बैठे ऐसे नियोजित शिक्षकों से बातचीत नहीं कर रही है जिन की सेवा समाप्त कर दी गई है. इसके बाद सरकार ने सदन में बताया कि जिन के प्रमाण पत्र गलत पाए गए हैं और जांच प्रक्रिया पूरी कर ली गई है उस मामले में सरकार अब कोई पहल करने नहीं जा रही है. शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि इस मामले में न्यायालय की तरफ से भी कोई निर्देश नहीं मिला है, इसलिए विपक्ष के जो सदस्य न्यायालय के हस्तक्षेप की बात कह रहे हैं उन्हें जानकारी हासिल कर लेनी चाहिए.