ब्रेकिंग न्यूज़

RRB Technician Exam City जारी: आ गई टेक्नीशियन भर्ती की डेट? कब, कैसे डाउनलोड होंगे एडमिट कार्ड, लेटेस्ट अपडेट Bihar News: CAG रिपोर्ट में बड़ा खुलासा...पैसा भी नहीं वसूल पा रही नीतीश सरकार, 4844 करोड़ बकाया,कई विभाग तो हिसाब हीं नहीं दे रहे Bihar Assembly : बिहार विधान परिषद में सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर फिर उठा सवाल, राजद MLC ने कहा - विधानमंडल में प्रतिबंध के बावजूद हो रहा इस्तेमाल; मंत्री ने दिया यह जवाब Bihar News: सीमांचल से अमित शाह का बड़ा ऐलान, सीमा से 10 KM अंदर से शुरू होगा अभियान...तीन दिनों में तैयार होगा मास्टर प्लान Bihar land record issue : भूमि सुधार विभाग के लापता रिकॉर्ड पर सख्त हुए विजय सिन्हा, कहा- प्लान तैयार, यह लोग हो जाएं अलर्ट सड़े हुए इंसान के साथ मुझे क्यों जोड़ा जाता? पवन सिंह पर फिर फूटा अक्षरा का गुस्सा! कहा- वो 10 जगह मुंह मारता है, फिर भी... Bihar Assembly : बिहार विधानसभा में गूंजा सड़क का मुद्दा, सरकार से विधायक ने मांगा जवाब; कहा - 500 आबादी वाले गांव में अब तक नहीं बनी सड़क; जानिए मंत्री का जवाब Bihar News: बारात की स्टीकर वाली गाड़ी में शराब की खेल, पुलिस ने पकड़ी भारी खेप, चालक गिरफ्तार Bihar Transport: बिहार के 10 जिलों के DTO समेत 40 ADTO-MVI-ESI से शो कॉज नोटिस, तीन दिनों में मांगा गया जवाब.... Bihar Vidhan Sabha : मंत्री नहीं बनने की टीस ! भाजपा विधायक जीवेश मिश्रा ने नगर विकास मंत्री को फंसाया तो विजय सिन्हा ने दिया जवाब- ये भी तो नगर विकास मंत्री रहे हैं

सरकार ने श्राद्ध में 20 लोगों के शामिल होने का दिया है निर्देश, जहानाबाद में 300 लोगों ने भोज खाया और बीमार हो गए

सरकार ने श्राद्ध में 20 लोगों के शामिल होने का दिया है निर्देश, जहानाबाद में 300 लोगों ने भोज खाया और बीमार हो गए

20-Jun-2021 11:52 AM

By AJIT

JEHANABAD : बिहार में कोरोना संक्रमण की रफ्तार भले ही थम गई हो भले ही सरकार ने लॉकडाउन खत्म करते हुए अनलॉक-2 की शुरुआत कर दी हो लेकिन अभी भी बिहार के अंदर शादी और श्राद्ध जैसे आयोजनों में 20 लोगों को ही शामिल होने की अनुमति दी गई है। सरकार का यह आदेश जमीन पर लागू हो पा रहा है या नहीं इसकी हकीकत से जहानाबाद में हुई एक घटना से सामने आ गई है। जहानाबाद में श्राद्ध समारोह में 300 लोग शामिल हुए और भोजन करने के बाद बीमार हो गए।


पाली थाना क्षेत्र के अमरपुर गांव में श्राद्धकर्म में भोज खाने के बाद 300 से ज्यादा लोगों की तबीयत बिगड़ गयी। इस घटना से पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गयी। बताया जाता है कि अमरपुर गांव में बीती रात श्राद्धकर्म में भोज खाने के लिए गांव के लोग जुटे थे। खाना खाने के बाद उनकी तबीयत बिगड़नी शुरू हो गयी। 


देखते ही देखते उल्टी होनी शुरू हो गयी। जिसके बाद सभी को उप स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां सभी का इलाज जारी है। ग्रामीणों ने बताया कि खाना खाने के बाद गांव के लोगों को पेट में दर्द, जलन और उल्टी की शिकायत के बाद सभी को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। ग्रामीणों का कहना है कि खाना बनाने के दौरान कुछ ऐसी चीज गिर गई होगी जिससे अचानक कई लोगों की तबीयत बिगड़ गयी।