Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर
09-Nov-2022 04:03 PM
PATNA: बिहार में सरकार के कामकाज को लेकर ताबड़तोड़ दावे कर रहे नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव को सरकार को समर्थन दे रही पार्टी ने ही आइना दिखाया है. महागठबंधन में शामिल पार्टी भाकपा माले ने कहा है कि नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव की सरकार जनता से किये गये वादे को पूरा नहीं कर रही है. इससे लोगों की नाराजगी बढ़ रही है. माले ने कहा है कि विधानसभा की दो सीटों पर हुए उप चुनाव में भी जनता की नाराजगी सामने आयी है. बता दें कि बिहार विधानसभा में माले विधायकों की संख्या 12 है और वह सरकार को बाहर से समर्थन दे रही है.
पटना में भाकपा माले के पोलित ब्यूरो की दो दिनों तक बैठक के बाद पार्टी के महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने मीडिया से बात की. दीपंकर भट्टाचार्य ने कहा कि बिहार में बनी महागठबंधन की सरकार जनता की उम्मीदों को पूरा नहीं कर पायी है. उन्होंने कहा कि महागठबंधन सरकार से लोगों में एक नई उम्मीद जगी थी लेकिन सरकार आम लोगों को लगातार निराश ही कर रही है.
भाकपा माले ने कहा कि सरकार ने नौकरी की बात की थी. लेकिन सूबे में शिक्षकों की बहाली पर अब तक किसी भी प्रकार की कोशिश नहीं होना बेहद चिंताजनक है. इससे बिहार के युवाओं में आक्रोश पनप रहा है. महागठबंधन की सरकार नें पुलिस का आमलोगों पर दमन बदस्तूर जारी है. सरकार ने बार-बार कहा कि बिना वैकल्पिक आवास की व्यवस्था किए गरीबों को नहीं उजाड़ा जायेगा. लेकिन ऐसे बयानों के बावजूद जगह-जगह गरीबों की झोपड़ियां पर बुलडोजर चलाये जा रहे हैं.
दीपंकर भट्टाचार्य ने कहा कि बिहार विधानसभा की दो सीटों पर हुए उपचुनाव में भी जनता की नाराजगी दिखी है. महागठबंधन सरकार को इसके प्रति गंभीरता दिखलानी चाहिए और जनता से किए वादों को पूरा करने के लिए ठोस कोशिश करनी होगी. नहीं तो जनता का मोहभंग होने में देर नहीं लगता.