बिहार के इस एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए फिर शुरू होगी एयर इंडिया की उड़ान, जानिए.. नया शेड्यूल बिहार के इस एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए फिर शुरू होगी एयर इंडिया की उड़ान, जानिए.. नया शेड्यूल BIHAR NEWS : 'रोज -रोज मिल रहा नीतीश कुमार से आशीर्वाद ...', समृद्धि यात्रा में सम्राट चौधरी को मिल रहा खास सियासी संकेत Bihar News: भवानीपुर थाने में हवलदार के बैग से रसोइए ने उड़ाईं 35 गोलियां; स्मैक के साथ 3 गिरफ्तार, हवलदार सस्पेंड करप्शन पर ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति मिट्टी में मिली ? भ्रष्टाचार के आरोपी बेउर जेल अधीक्षक को निलंबन मुक्त कर फिर से 'काराधीक्षक' बनाया, EOU की रेड में अकूत संपत्ति मिलने का था दावा Bihar Teacher Vacancy : बिहार में 45 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, सीएम नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान; लालू -राबड़ी शासनकाल पर भी साधा निशाना पटना में गैस की किल्लत से लोग परेशान, एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें; हेल्पलाइन नंबर जारी पटना में गैस की किल्लत से लोग परेशान, एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें; हेल्पलाइन नंबर जारी ‘बाबू… मेरे लिए जान दे सकते हो?’ गर्लफ्रेंड के सवाल पर युवक ने उठाया खौफनाक कदम BPSC teacher recruitment : सहायक प्राध्यापकों को नियुक्ति का रास्ता साफ, राज्यपाल कार्यालय ने जारी किया आदेश; इस वजह से लगी थी रोक
19-Mar-2021 02:23 PM
By Pranay Raj
NALANDA: अपनी 8 सूत्री मांगों को लेकर जिले के सभी कार्यपालक सहायक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। आज छठे दिन भी वे धरना पर डटे रहें। धरनास्थल पर कार्यपालक सहायकों ने सरकार की सदबुद्धि के लिए पूरे विधि विधान के साथ हवन किया और पूरे मंत्रोउच्चारण के साथ पूजा अर्चना की।

कार्यपालक सहायक संघ के जिलाध्यक्ष अमित राज ने बताया कि बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन के तहत प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित कर इनकी बहाली हुई थी। लेकिन अब बिहार सरकार ने कर्मियों की सेवा को बेलट्रॉन को सौंपने का निर्णय लिया है जो गैर कानूनी है। इसी को लेकर वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है। आज हड़ताल का छठा दिन है यदि सरकार ने उनकी मांग नहीं मानी तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

नालंदा में करीब 650 कार्यपालक सहायक कार्यरत कार्यरत हैं। इनके हड़ताल पर जाने से करीब 22 विभागों का कामकाज ठप हो गया है। जिससे काम-काज पर खासा असर पड़ रहा है। सरकार के सद्बुद्धि के लिए आज पूरे विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर हवन किया गया। इस मौके पर मुकेश कुमार, पिंटू कुमार, रोहित राज, सुधीर कुमार पांडेय, रविशंकर प्रसाद, अमरजीत कुमार, अभिषेक कुमार, सिकंदर कुमार, विकास कुमार, सिद्वार्थ चंदन, रजनीश लाल, निशांत राज, संजीव कुमार, आकाश कुमार, शर्मा प्रवीण, अजीत कुमार, प्रवेंद्र कुमार, अमित कुमार व अन्य मौजूद थे।
