मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
25-Sep-2024 08:23 PM
By First Bihar
PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के रिटायरमेंट वाले सवाल पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा है कि यह बात एकदम गलत है। शरीर बुढ़ा होता है दिमाग नहीं। नीतीश कुमार हमसे 4 साल छोटे हैं। हम 80 साल के आज हो गये हैं तो क्या हम रिटायर होने लायक हैं?
नीतीश कुमार हर तरह से राज्य की सेवा कर रहे हैं। 18-19 साल से लगातार राज्य को ऊंचे शिखर पर पहुंचा दिये हैं। देश-विदेश में उनका नाम हो रहा है। वैसे आदमी के बारे में कुछ कहना, हम समझते हैं कि उनकी मानसिक स्थिति खराब है जो उनकी रिटायरमेंट की बात करते हैं।
वही स्मार्ट मीटर पर मचे बवाल पर मांझी ने कहा कि यह बात सही है कि स्मार्ट मीटर ज्यादा बिल दे देता है। इसकी शिकायत हमने भी किया है। इस पर बिजली विभाग को ध्यान देना चाहिए। हम समझते हैं कि बिजेन्द्र बाबू बहुत मेचुयर मिनिस्टर है उनके सामने यह सब बातें जाएगी तो वो जरूर ध्यान देंगे।
मीडिया कर्मियों ने बताया कि स्मार्ट मीटर को लेकर आरजेडी बिहारभर में 1 अक्टूबर से प्रदर्शन करने वाली है। आरजेडी का कहना है कि स्मार्ट मीटर को तोड़फोड़ दो घर में लगाने नहीं दें। इस पर केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने कहा कि आरजेडी का काम ही तोड़फोड़ करना है। उनके पास कोई मुद्दा तो है नहीं इसलिए इसके बारे में ज्यादा चिंता ना करे। बिहार सरकार बहुत संवेदनशील है कोई भी मामले को ठीक से समझती है समय आने पर सब ठीक करती है।
नीतीश कुमार के रिटायरमेंट पर बोले जीतन राम मांझी : शरीर बुढ़ा होता है दिमाग नहीं। नीतीश कुमार हमसे 4 साल छोटे हैं हम 80 साल के हैं तो क्या मैं रिटायर होने लायक हो गया? @jitanrmanjhi #Bihar #Biharnenws pic.twitter.com/vjKbgpH21g
— FirstBiharJharkhand (@firstbiharnews) September 25, 2024