बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
25-Jun-2024 09:34 AM
By First Bihar
BEGUSARAI : बिहार में एक बार फिर से क्राइम का ग्राफ ऊपर की तरफ बढ़ता नजर आ रहा। किसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बेगूसराय से निकलकर सामने आया है। जहां पर बेखौफ अपराधियों ने सरेआम एक युवक की हत्या कर दी है। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी का माहौल कायम हो गया है।
दरअसल, लोहियानगर थाना क्षेत्र के रेलवे ओवर ब्रिज पर बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने दूसरे बाइक सवार 40 वर्षीय युवक की गोली मार कर हत्या कर दी। उसकी कनपटी व सिर में दो गोलियां लगी है। इससे उसकी घटना स्थल पर मौत हो गई।
वहीं, सूचना पर लोहियानगर थाना अध्यक्ष जितेंद्र राम, सदर एसडीपीओ सुबोध कुमार पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक की बाइक में टंगे झोले से मोबाइल व चार्जर बरामद किया है। इसके साथ ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि मृतक बाइक से उत्तर दिशा से रेलवे पुल होकर बाजार की ओर जा रहा था। जैसे ही वह आयुर्वेदिक कॉलेज से के पास पुल पर चढ़ा कि पीछा करते एक बाइक पर दो बदमाश पहुंचे व ओवरटेक कर रोका व गोली मार दी।
वहीं, मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के अशोक नगर वार्ड 38 निवासी स्वर्गीय ओमप्रकाश दास के 32 वर्षीय पुत्र गोपाल कुमार दास के रूप में हुई है। बताया जाता है कि मृतक राजौरा में कपड़ा दुकान चलाता था। दुकान बंद करके घर अशोक नगर पोखरिया लौट रहा था। तभी पीछा कर रहे अपराधियों ने आयुर्वैदिक कॉलेज के पास गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गईं।
उधर, घटना को अंजाम देकर बाइक सवार बदमाश दक्षिण दिशा की ओर भाग निकले। सदर एसडीपीओ ने बताया कि युवक की गोली मार कर हत्या की गई है। लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। उसकी पहचान की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।