बिहार में चार लोगों की संदिग्ध मौत, कई की आंखों की रोशनी गई; जहरीली शराब पीने से जान जाने की आशंका घर में कितने गैस सिलेंडर रखना सही? जरूरत से ज्यादा जमा करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, जानिए पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें BIHAR RAID : पशुपालन विभाग का फील्ड ऑफिसर 30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश
05-May-2022 09:51 AM
SARAN : बिहार में अपराध का एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां पुरानी रंजिश को लेकर एक महिला पर जमकर लाठी-डंडे बरसाए गए। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा है। वीडियो में महिला को कुछ लोग लात-घूसे से मार रहे हैं और अभद्र गालियां दे रहे हैं। वायरल वीडियो सारण जिले के बनियापुर थाना क्षेत्र के धनगढ़ा गांव का है। इस वीडियो को लेकर बनियापुर थानाध्यक्ष अमृतेश कुमार कुछ भी बताने से इंकार कर रहे हैं।
पीड़ित महिला की पहचान बनियापुर थाना क्षेत्र के धनगढ़ा गांव की चंपा देवी के रूप में की गई है। चंपा का कहना है कि पड़ोसियों के साथ पहले से ही जमीन विवाद चल रहा था। हालांकि गांव के पंचों ने मिलकर इसका निष्कर्ष भी निकाल दिया था। इसके बावजूद पड़ोसियों ने महिला को निशाना बना लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। महिला ने गांव के हरिचरण साह, हरेंद्र साह, रौशन साह और अनीता देवी के साथ उनके दर्जनों सगे-संबंधी का नाम भी लिया है।
इस घटना में चंपा देवी, उसकी बेटी सपना कुमारी और बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल ले जाया गया। पीड़िता चंपा देवी ने वायरल वीडियो के आधार पर बनियापुर थाने में जाकर एफआईआर दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है। बताया जा रहा है कि चंपा अपनी बेटी सपना और बेटे के साथ घर पर अकेली रहती है। इसी का फायदा उठाकर पड़ोसी घर में घुस गए और महिला को पीटने लगे।