Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग ‘तुम फेल हो रहे, पैसे दो, पास करवा दूंगा', रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड छात्रों को फोन कर फंसा रहे जालसाज Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त
08-Jan-2024 09:24 PM
By mritunjay
ARWAL: बिहार में पूर्ण शराबबंदी है इसके बावजूद शराब के अवैध धंधेबाज अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। हालांकि पुलिस इन धंधेबाजों के खिलाफ कार्रवाई भी करती है लेकिन धंधेबाज सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। उत्पाद विभाग की टीम ने एक बार फिर अरवल में कार्रवाई की है। यहां एक ट्रक से 207 कार्टन विदेशी शराब बरामद हुआ है। पुलिस ने ट्रक के ड्राइवर को भी दबोचा है।
अरवल के मेहंदिया थाना क्षेत्र के एन.एच.139 में सघन जांच अभियान के दौरान उत्पाद विभाग की टीम ने अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप को जब्त किया है। 207 कार्टन विदेशी शराब को एक ट्रक पर लोड कर औरंगाबाद से पटना ले जाया जा रहा था। इस बात की गुप्त सूचना उत्पाद विभाग के निरीक्षक सुनील कुमार को मिली। जिसके बाद इलाके में लगातार सघन जांच अभियान चलाया जा रहा था तभी एक ट्रक तेज रफ्तार से औरंगाबाद से पटना की ओर जा रही थी।
जिसे पुलिस कर्मियों ने रुकवाया और हैंड स्कैनर से जांच की गयी। जांच में पता चला कि ट्रक में विदेशी शराब की बड़ी खेप को छिपाकर रखा गया है। पुलिस ने जब तलाशी ली तब ट्रक से 207 कार्टन शराब बरामद हुआ। मामले में उत्पाद अधीक्षक सीमा चौरसिया ने बताया कि ट्रक से 4944 बोतल विदेशी शराब जिसमें कुल 1850.76 लीटर इंपिरियल ब्लू ब्रांड का 207 कार्टन में बरामद किया गया है। मौके से ट्रक चालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया| ट्रक चालक गुड्डू औरंगाबाद जिले का रहने वाला है। जब उससे कड़ाई से पूछताछ की गयी तब उसने बताया कि उसे यह ट्रक औरंगाबाद में मिला था जिसे पटना पहुंचाना था। फिलहाल ट्रक चालक के खिलाफ उत्पाद अधिनियम का मामला दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
