Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य
18-Apr-2022 03:26 PM
PATNA: शराब की होम डिलीवरी के बाद अब पटना में गांजा की होम डिलीवरी की जा रही है। होम डिलीवरी से जुड़े एक गांजा तस्कर को जब पुलिस ने गिरफ्तार किया तब इस बात का खुलासा हो सका। गांजा तस्कर हाइटेक टेक्नोलॉजी का उपयोग करता था। सबसे पहले वॉट्सऐप से गांजे का ऑडर लेता था ऑनलाइन पेमेंट के बाद ही गांजे की डिलीवरी करता था। वह पेटीएम के माध्यम से पेमेंट लेता था। पटना के इंद्रपुरी के रोड नंबर तीन के पास से पुलिस ने गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है।
बिहार में शराबबंदी के बाद गांजा और नशा के दूसरे समानों की तस्करी बढ़ गयी है। अब तस्कर ऑनलाइन माध्यम से गांजा की बुकिंग और पेमेंट लेने के बाद होम डिलीवरी करते हैं। ऐसे ही एक गांजा तस्कर पाटलिपुत्र थाना पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने 40 वर्षीय मुन्ना कुमार सिंह को इंद्रपुरी से गिरफ्तार किया है। मुन्ना के पास से 150 ग्राम गांजा बरामद किया गया है जिसकी कीमत 20 हजार रुपये बतायी जा रही है।
मुन्ना गांजे की तस्करी हाइटेक तरीके से करता था। इस बात की जानकारी तब हुई जब उसके पास से पुलिस ने मोबाइल और पेटीएम स्पीकर बरामद किया। ऑनलाइन पेमेंट के बाद ही वह गांजे की होम डिलीवरी करता था। जब तक उसका पेटीएम स्पीकर और मोबाइल में पेमेंट कर दिए जाने का संदेश नहीं आता था तब तक वह गांजा ग्राहक को नहीं देता था। गांजा बेचने का यह नया तरीका पहली बार पटना में सामने आया है।
ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के माध्यम से गांजा बेचने वाले मुन्ना का पेटीएम नंबर और अकाउंट नंबर भी पुलिस को मिला है। गिरफ्तार मुन्ना के बारे में बताया जाता है कि वह मुल रूप से मुजफ्फरपुर का निवासी है। पटना के राजीव नगर इलाके में किराए के मकान में रहकर वह गांजे की होम डिलीवरी हाइटेक तरीके से करता था। पहले भी वह गांजा तस्करी के आरोप में चार बार जेल जा चुका है। गिरफ्तार मुन्ना की निशानदेही पर अन्य साथियों की गिरफ्तारी के लिए अब पुलिस छापेमारी में जुटी है।