ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य

शराब की सूचना देना एक शिक्षक को पड़ा महंगा, घर में घुसकर शराब माफिया ने पीटा

26-Mar-2022 05:41 PM

By BADAL ROHAN

PATNA CITY: पटना सिटी के गोपालपुर थाना क्षेत्र के कर्णपूरा के हरि टोला में एक शिक्षक को शराब माफिया की सूचना पुलिस को देना काफी भारी पड़ गया। शराब के धंधेबाज अपने गुर्गों के साथ आ धमके और शिक्षक, उनकी मां और परिवार के अन्य सदस्यों की पिटाई कर दी। शिक्षक और उनकी मां गंभीर रुप से घायल हो गये। जिन्हें आनन फानन में एनएमसीएच में एडमिट कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल मामले की छानबीन में जुटी है।


बिहार में पूर्ण शराबबंदी है। शराबबंदी को पुलिस कड़ाई से लागू करवा रही है। शराब को लेकर किसी तरह की सूचना मिलते ही पुलिस छापेमारी कर रही है और शराब के धंधेबाजों पर कार्रवाई भी कर रही है। इस कानून को और कड़ाई से लागू कराने को लेकर सरकार ने बीते दिनों शिक्षकों को भी इस अभियान में शामिल कराया था। शराब माफिया की शिकायत कर गिरफ्तार कराने का फरमान जारी किया गया। शिक्षकों को इस तरह का टास्क दिए जाने के बाद शिक्षक संघ ने सरकार के इस फरमान का कड़ा विरोध किया था। बाद में शिक्षा मंत्री को यह कहना पड़ गया कि यह अनिवार्य ड्यूटी में नहीं है। पटना सिटी में एक शिक्षक ने जब शराब की सूचना पुलिस को दी तो घर में घुसकर उसकी धुनाई कर दी गयी। इस दौरान घर के अन्य सदस्यों को भी पीटा गया।  


पीड़ित शिक्षक और उनके परिवार का बयान दर्ज कराया गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि इलाके के ही अजय सिंह शराब बेचने का धंधा करता था। शराब बेचने का विरोध ओम सिंह किया करता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। दोनों के बीच हुआ विवाद घर तक पहुंच गया। शराब कारोबारी के खिलाफ शिक्षक ओम सिंह ने पुलिस को सूचना दे दी। जिसके बाद शराब के धंधेबाज संजय सिंह अपने गुर्गों को लेकर ओम सिंह के घर पर पहुंच गया और उसकी और उसकी मां और परिवार के अन्य सदस्यों की जमकर पिटाई करने लगा। पिटाई से घायल पीड़ित परिवार को पटना रेफर किया गया। पटना के एनएमसीएच में सभी का इलाज चल रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। पुलिस ने दावा किया है कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा और कार्रवाई की जाएगी।