ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / JDU का दलित कार्ड, विरोधियों के साथ LJP को भी जवाब देने की...

JDU का दलित कार्ड, विरोधियों के साथ LJP को भी जवाब देने की तैयारी

11-Sep-2020 01:44 PM

 PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव में जनता दल यूनाइटेड ने अपने दलित कार्ड को मजबूत बनाने के लिए रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है. जनता दल यूनाइटेड की रणनीति में विरोधियों के साथ-साथ सहयोगी दल एलजेपी को भी जवाब देना शामिल है. लोक जनशक्ति पार्टी के रुख को देखते हुए जनता दल यूनाइटेड ने अपने दलित नेताओं को रणनीति बनाने का है. संतोष निराला के आवास पर आज पार्टी के दलित विधायकों और मंत्रियों की बैठक हो रही हैं.


इस बैठक में मंत्री संतोष निराला के साथ-साथ मंत्री अशोक चौधरी मंत्री महेश्वर हजारी भी मौजूद हैं. इसके अलावा एससी एसटी वर्ग से आने वाले पार्टी के अन्य विधायक भी बैठक में शामिल हुए हैं. बैठक में इस बात पर चर्चा हो रही है कि विधानसभा चुनाव में एससी एसटी वर्ग के हितों का सवाल उठाते हुए एक कैसे इससे तबके का वोट जेडीयू में ट्रांसफर कराया जाए. 

सीएम को किया जाएगा सम्मानित

बैठक में जेडीयू के मंत्री संतोष निराला, अशोक चौधरी, महेश्वर हजारी, रमेश ऋषिदेश समेत कई विधायक और नेता मौजूद हैं. सभी ने बैठक में बैठक में फैसला लिया हैं कि सीएम नीतीश कुमार को सम्मानित किया जाएगा. सीएम ने दलितों के बेहतरी को लेकर कई बड़े फैसले लिए हैं. इसकी भी चर्चा हुई. इस बात पर फोकस किया गया है कि सरकार ने जो काम किया है उसको दलितों के बीच बताया जाए. दलितों को लेकर श्याम रजक भी बैठक करते थे, हालांकि वह नाराज होकर जेडीयू का साथ छोड़कर आरजेडी के पास पहुंच गए है.