ब्रेकिंग न्यूज़

कांग्रेस के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे तेजस्वी यादव: कर दिया बड़ा ऐलान राज्यसभा चुनाव से पहले नितिन नबीन पहुंचे पटना, बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत 4 कांग्रेस विधायकों के ट्रेसलेस रहने के सवाल पर बोले अखिलेश सिंह, कहा..सब मेरे घर पर बैठा हुआ है, चिंता मत कीजिए दिल्ली की नाबालिग लड़की के साथ बिहार में गैंगरेप, प्रेमी के साथ घर से भागकर मोतिहारी स्टेशन पहुंची थी पीड़िता नरकटियागंज में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप सिवान का कुख्यात अयूब खान मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार, ‘खान ब्रदर्स’ गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई राज्यसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, होटल पनाश पहुंचे तेजस्वी, भाई वीरेंद्र बोले...हमारे पास 41 नहीं 48 विधायक हैं 24 घंटे में काम पर लौटने वाले अधिकारियों पर नहीं होगी कार्रवाई: विजय कुमार सिन्हा इफ्तार में शामिल हुए मुकेश सहनी, रोजेदारों को दी रमजान की शुभकामनाएं Panorama Heights में भव्य Property Expo 2026, घर खरीदने पर 10% तक खास डिस्काउंट

संस्कृति संरक्षण संगम की बैठक कौटिल्य बिहार पटना में हुई आयोजित, पटना में भव्य तरीके से किया जाएगा मकर संक्रांति मिलन उत्सव

02-Jan-2022 06:38 PM

संस्कृति संरक्षण संगम की एक बैठक कौटिल्य बिहार पटना में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता पंडित उपेंद्र पराशर और संचालन ईo आशुतोष कुमार झा ने किया। बैठक के मुख्य अतिथि बरौली महंथ रितेश दास और पूर्व विधायक मिथिलेश तिवारी, आचार्य राजनाथ झा थे जिन्होंने ने विस्तार से हिन्दू संस्कृति की व्याख्या की। यह तय किया गया कि मकर संक्रांति मिलन उत्सव 16 जनवरी रविवार को पटना में भव्य तरीके से किया जायेगा।


उसमें ब्राह्मणों के द्वारा भोज एवं हवन किया जायेगा और ब्राह्मण भोज करेंगे और सभी प्रमुख राजनेताओं को भी आमंत्रित किया जायेगा। साथ ही ग्यारह कुंडीय हवन किया जायेगा और हिन्दू सनातन संस्कृति को मजबूत करने असुरी शक्तियों के नाश के लिए यह भोज और हवन किया जायेगा। बैठक में प्रायः सभी ब्राह्मण संगठनों को समायोजित किया गया था और सभी संगठनों की बराबर सहभागिता होगी और सभी एक जुट होंगे।


बैठक में चेतना समिति सचिव उमेश मिश्रा, विवेकानंद ठाकुर,ब्राह्मण महासभा से प्रशांत मिश्रा, ब्रजेश मिश्रा, परशुराम झा,पप्पू मिश्रा, अभिनंदन पांडेय,मनीष मिश्रा, मनीष भूषण ओझा,प्रमोद ओझा,मुन्ना पांडेय,ब्रजेश पांडेय, अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण महासंस्था से गोविंद जी, वसुधैव कुटुम्बकम से संतोष कुमार तिवारी, परशुराम सेवा संघ से योगेश झा, पुरोहित कर्मकांड से पांडेय मुन्ना, विजय मिश्रा बाबा, गरीब जनशक्ति से अशोक झा, तिरहुत समग्र से बबन मिश्रा, युवा ब्राह्मण चेतना मंच से राष्ट्रीय संयोजक डॉ सुभाष पांडेय, राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा, परशुराम सेवा संस्थान के तमाम ब्राह्मण समाज के प्रमुख चेहरे जुटे हुए थे।