Bihar teacher : संभल जाएं सरकारी शिक्षक: इस जगह नहीं बनाई हाजिरी तो नहीं मिलेगा मासिक वेतन, विभाग ने जारी किया आदेश Bihar Pink Bus Scheme : बिहार में महिलाओं के हाथों पिंक बसों की कमान, तीन जिलों में खुलेंगे नए आईडीटीआर केंद्र Pappu Yadav : ईसीजी से अल्ट्रासाउंड तक: सांसद पप्पू यादव की जांच रिपोर्ट में क्या आया, डॉक्टरों ने बताया NEET student murder : NEET छात्रा कांड के बाद महिला छात्रावास में सुरक्षा कड़ी, सभी हॉस्टलों में CCTV और सख्त नियम लागू Bihar weather : बिहार मौसम अपडेट: गोपालगंज सबसे गर्म, सीवान सबसे ठंडा, कोहरे और ठंड का मिला-जुला असर NSMCH बिहटा कॉलेज स्थित बालाजी चारधाम मंदिर में वार्षिकोत्सव, भंडारा और भव्य महापूजन पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर चिराग पासवान की प्रतिक्रिया, कहा..बिना आधार नहीं होती कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर बेऊर जेल से PMCH लाए गए पप्पू यादव, निजी सचिव ने कहा..वार्ड में शिफ्ट करने के बजाय आधे घंटे तक कॉरिडोर में रखा गया बिहार में सरकारी मास्टर को सिर मुंडवाकर पूरे बाजार में घुमाया, छात्रा से रेप की कोशिश में गिरफ्तार बिहार में 200 से अधिक प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवनों का निर्माण शुरू, गुणवत्ता पर विशेष जोर
22-Dec-2023 12:40 PM
By First Bihar
PATNA : संसद से विपक्षी सांसदों के निलंबन के खिलाफ शुक्रवार को I.N.D.I.A के घटक दल पटना में प्रदर्शन कर रहे हैं। विपक्षी गठबंधन ने पार्टी कार्यकर्ताओं से सांसदों के सस्पेंशन के विरोध में देशभर में प्रदर्शन करने को कहा है। जेडीयू, आरजेडी, कांग्रेस और लेफ्ट पार्टियों के नेताओं को सड़क पर उतरकर प्रदर्शन में शामिल है। पटना में विरोध मार्च इनकम टैक्स गोलंबर से शुरू हुआ। इंडिया गठबंधन के आह्वान पर इससे जुड़ी पार्टियों ने सड़क पर प्रदर्शन किया। उनकी मांग है कि राज्यसभा और लोकसभा के सांसदों का जो निलंबन हुआ है, उसे वापस लिया जाए।
दरअसल, संसद से 143 सांसदों के निलंबन का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। एक ओर दिल्ली में विपक्ष के तमाम सांसद इस मामले के खिलाफ लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं वहीं बिहार में भी प्रदर्शन किया जा रहा है। इसको लेकर आरजेडी ऑफिस में 21 दिसंबर को बैठक की गई थी। इसमें आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, सीपीआई ( माले ) के धीरेन्द्र झा, सीपीआई एम के अरुण कुमार, सीपीआई के रामबाबू कुमार शामिल हुए थे। कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता शकील अहमद खान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े थे।
मालूम हो कि, 13 दिसंबर को लोकसभा में दो शख्स घुस आए थे, उन्हें सांसदों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। इसको लेकर विपक्षी सांसद पीएम मोदी और अमित शाह से बयान देने की मांग रहे थे। हंगामे के चलते 14 से 21 दिसंबर तक लोकसभा और राज्यसभा से 146 सांसद सस्पेंड हुए। इसमें सबसे ज्यादा कांग्रेस के 61 सांसद (लोकसभा से 44, राज्यसभा से 17) हैं।