ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत Bihar News: थावे दुर्गा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं पर हमला, प्रसाद के विवाद में जमकर हुई मारपीट Bihar News: थावे दुर्गा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं पर हमला, प्रसाद के विवाद में जमकर हुई मारपीट मिडल ईस्ट युद्ध के बीच भारत ने बढ़ाई खुद की सुरक्षा, अब गोला-बारूद ही नहीं इस टेक्नोलॉजी से भी दुश्मन को मिलेगा करारा जवाब IPL 2026 से पहले बड़ा झटका! 7 खिलाड़ी बाहर, 9 पर सस्पेंस, टीमों की बढ़ी टेंशन; ये है पूरी लिस्ट धर्मसंकट में आरजेडी और कांग्रेस, राज्यसभा चुनाव में गच्चा देने वाले विधायकों पर क्यों नहीं हो रहा एक्शन? धर्मसंकट में आरजेडी और कांग्रेस, राज्यसभा चुनाव में गच्चा देने वाले विधायकों पर क्यों नहीं हो रहा एक्शन? RailOne App : अब घर तक छोड़ेगी रेलवे! इस ऐप से टिकट के साथ बुक करें टैक्सी, रेलवे की नई सुविधा ने बदला सफर का तरीका Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा, हर ऑर्डर पर अब देनी होगी इतनी प्लेटफॉर्म फीस, जानिए

Home / news / सांसद प्रिंस राज के खिलाफ यौन शोषण के आरोपों की पुलिस जांच शुरू,...

सांसद प्रिंस राज के खिलाफ यौन शोषण के आरोपों की पुलिस जांच शुरू, स्वाति पटेल की शिकायत पर एक्शन

18-Jun-2021 06:49 AM

DELHI : एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान के खिलाफ बगावत करने वाले सांसद प्रिंस राज फिलहाल अपनी ही परेशानियों में उलझ कर रह गए हैं। हालात यह हैं कि प्रिंस राज पारस खेमे की तरफ से बुलाई गई राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने गुरुवार को पटना भी नहीं आ पाए। सांसद प्रिंस राज के खिलाफ यौन शोषण का जो आरोप लगा है उस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। स्वाति पटेल की तरफ से की गई शिकायत के आधार पर सांसद प्रिंस राज के खिलाफ पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 


पुलिस ने सांसद प्रिंस राज की तरफ से स्वाति पटेल के ऊपर ब्लैकमेलिंग के लगाए गए आरोपों के मामले को भी पुलिस देख रही है। कनॉट प्लेस थाने की पुलिस ने संसद मार्ग थाने से स्वाति पटेल के खिलाफ दर्ज कंप्लेन के मामले में पूरी डिटेल मंगाई है। आपको बता दें कि स्वाति पटेल ने दिल्ली के कनॉट प्लेस पुलिस स्टेशन में प्रिंस राज के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने सांसद प्रिंस राज के ऊपर आरोप लगाया था कि उन्होंने उसके साथ दुष्कर्म किया। नशीला पदार्थ मिलाकर उसे बेहोश किया और फिर बाद में उसके साथ रेप किया गया। सांसद प्रिंस राज की तरफ से संसद मार्ग थाने में एक कम्प्लेन पहले से दर्ज है। इसमें स्वाति पटेल के ऊपर आरोप लगाया गया है की स्वाति पटेल सांसद को ब्लैकमेल कर रही है। पुलिस अब तेजी के साथ इन दोनों शिकायतों की जांच कर रही है।


पशुपति कुमार पारस जिन पांच सांसदों के सहारे लोजपा को अपने कंट्रोल में लेने के दावे कर रहे हैं उन्हीं पांच सांसदों में से एक प्रिंस राज गुरुवार को बैठक से गायब दिखे. पटना में सूरजभान के घर पर आज पारस कैंप ने राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक कर नया अध्यक्ष चुनने का एलान किया था. लेकिन उसमें प्रिंस राज ही नहीं पहुंचे. सांसद होने के नाते प्रिंस राज पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति के पदेन सदस्य हैं. लेकिन चाचा की बैठक में भी भतीजा नहीं पहुंचे.