ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश Bihar News: करंट लगने से सफाईकर्मी की मौत, पूजा कार्यक्रम में साफ-सफाई के दौरान हुआ हादसा LPG किल्लत से बढ़ी महंगाई: चाय, समोसा और मिठाइयों के बढ़े दाम, रेस्टोरेंट के मेन्यू में 70% तक कटौती पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई

Home / news / सांसद ने खोली सरकारी सिस्टम की पोल, कहा- आज कल तो चपरासी भी...

सांसद ने खोली सरकारी सिस्टम की पोल, कहा- आज कल तो चपरासी भी बिना पैसे लिए काम नहीं करता

12-Mar-2022 09:10 PM

By AKASH KUMAR

AURANGABAD: जदयू के वरिष्ठ नेता और काराकाट के सांसद महाबली सिंह ने बिहार में अपनी ही पार्टी की सरकार के सिस्टम को कटघरे में खड़ा किया है। महाबली सिंह ने कहा कि सरकारी विभागों में एक चपरासी तक बिना पैसे को कोई काम नहीं करता है। शनिवार को बारूण प्रखंड के खैरा पंचायत के विसैनी गांव में आयोजित होली मिलन समारोह में वे शामिल हुए। इसी दौरान उन्होंने यह बातें कही। 


महाबली सिंह ने कहा कि वे काराकाट की जनता के प्रति पूरी तरह से वफादार और ईमानदार हैं। ईमानदारी से क्षेत्र और जनता की सेवा कर रहे हैं। उनके स्वभाव पर कोई भी व्यक्ति अंगुली नहीं उठा सकता। आजतक किसी से एक पैसा तक नहीं लिया है जबकि सरकारी ऑफिस में एक चपरासी तक बिना पैसा लिए काम नहीं करता है। वह किसी भी काम के लिए पैसे लेता है पर उनपर कोई इस तरह का आरोप नहीं लगा सकता। 


महाबली सिंह ने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों को भी उनकी तरह ही सेवा भाव से अपने क्षेत्र में काम करना चाहिए। वे चाहते हैं कि जैसे कोई पिछले दस सालों में उनपर उंगली नहीं उठा सका, वैसे ही पंचायत प्रतिनिधियों पर भी कोई अंगुली नहीं उठे। महाबली सिंह कहते हैं कि मैंने पूरी इमानदारी के साथ अपने क्षेत्र में काम किया। किसी से एक पैसे का लेना देना नहीं रखा। आज कल तो चपरासी भी बिना दस रुपया लिए फाइल यहां से वहां नहीं उठाता है। हम दस साल से इस क्षेत्र में है कोई व्यक्ति नहीं कह सकता कि महाबली सिंह को हमने 5 रुपया भी दिया है।