ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी

Home / news / सनकी आशिक का पागलपन, एकतरफा प्यार में महिला के 2 बच्चों को चाकू...

सनकी आशिक का पागलपन, एकतरफा प्यार में महिला के 2 बच्चों को चाकू से काट खुद फंदे पर झूल गया

06-Mar-2021 03:52 PM

DESK : एकतरफा प्यार में एक युवक का पागलपन इतना बढ़ गया कि उसने महिला के दो बच्चों की निर्मम हत्या कर खुद भी सुसाइड कर लिया. युवक के इस हरकत के बाद से महिला के घर में कोहराम मच गया है. 

पूरा मामला पंजाब के लुधियाना के जमालपुर की है. मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि शैलेंद्र अपनी पड़ोस में रहने वाली महिला मीनू तिवारी के पीछे एक साल से पड़ा हुआ था. वह अक्सर कहता था कि वह मीनू से प्यार करता है. लेकिन मीनू शैलेंद्र से परेशान होकर उसे अनदेखा करती थी. मीनू ने इस बारे में अपने पति और मकान मालिक को भी बताया था. 

जिसके बाद मकान मालिक ने शैलेंद्र को घर खाली करने की बात कही थी. इन्हीं सब बातों को लेकर मीनू से बदला लेने की सोचकर शैलेंद्र ने मौका देखते ही पहले मीनू के दो बच्चों की गला रेतकर हत्या कर दी और फिर खुद भी फांसी के फंदे पर झूल गया. 

वारदात का खुलासा तब हुआ जब एक बच्चे पर हमला होने के बाद दूसरा बच्चा चिल्लाया. बच्चे के चिल्लाने की आवाज सुनकर जब मां मीनू अंदर आई तो देखा कि दोनों बच्चे के गले कटे हुए हैं और पूरे कमरे में खून फैला है. घर का मंजर देखकर बेहोश हो गई.इसके बाद पड़ोसियों ने वारदात की सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने जब शैलेंद्र का कमरा खोला तो देखा कि वो फंदे से झूल रहा है. मृतक की पहचान आठ साल के रजनीश और पांच साल के मनीष के रुप में की गई है. वहीं पुलिस ने शवों का कब्जे में ले लिया है और मामले की  जांच में जुट गई है.