ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है.... जमीन विवाद में भाइयों के बीच खूनी संघर्ष: एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, आरोपी फरार Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान

Home / news / संकल्प यात्रा के दौरान झारखंड में गरजे सहनी, बोले- जो हमें सम्मान देगा...

संकल्प यात्रा के दौरान झारखंड में गरजे सहनी, बोले- जो हमें सम्मान देगा वहीं दिल्ली की गद्दी पर बैठेगा

25-Sep-2023 07:36 PM

By First Bihar

DALTONGANJ: विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी शुक्रवार को अपनी संकल्प यात्रा के क्रम में सोमवार को औरंगाबाद के नवीनगर होते हुए झारखंड पहुंचे। झारखंड के हुसैनाबाद पहुंचते निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा पर निकले सहनी का भव्य स्वागत किया गया। स्वागत से भावुक हुए मुकेश सहनी ने लोगों का आभार जताते हुए कहा कि बिहार के बाद झारखंड में मिले प्यार से वे मुग्ध हैं। उन्होंने लोगों को भरोसा देते हुए कहा कि वे बिहार के साथ झारखंड के निषादों के अधिकार की लड़ाई लड़ते रहेंगे।   


इस दौरान कोरीडीह पुल बॉर्डर और हुसैनाबाद में  जनसभा को संबोधित करते हुए सहनी ने निषादों को अपना परिवार बताते हुए कहा कि अपने परिवार, समाज के अधिकार की लड़ाई लड़ता रहूंगा और आज नहीं तो कल जीत हमारी होगी। जनसभा में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों को बेहतर भविष्य के लिए, अपने हक और अधिकार के लिए संघर्ष के लिए मुकेश सहनी ने हाथों में गंगा जल देकर संकल्प भी करवाया। 


उन्होंने कहा कि बिहार, झारखंड और यूपी भी हिंदुस्तान में है, लेकिन अन्य राज्यों में निषादों को आरक्षण मिला हुआ है लेकिन इन राज्यों में आरक्षण को लेकर हमलोगों को संघर्ष करना पड़ रहा है। सोमवार की यात्रा एनटीपीसी, नवीनगर से शुरू हुई और कोरिडीह पुल बॉर्डर, दंगवार पुल होते हुए हुसैनाबाद और जपला पहुंची। इस दौरान सभी स्थानों पर श्री सहनी का जोरदार स्वागत किया गया। 


मुकेश सहनी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जो हमें सम्मान देगा वही दिल्ली की गद्दी पर बैठेगा। उन्होंने कहा कि सामंतवादी विचारधारा के लोग जो बिहार में सरकार हमने बनाई थी, चार विधायक खरीदकर हमे ही सरकार से बाहर कर दिया। उन्होंने लोगों में जोश भरते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि उसका बदला लिया जाए।