पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान Bihar teacher transfer : बिहार में TRE-3 शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट, जानें कब मिलेगा आपका पसंदीदा स्थान; विभाग ने कर दिया क्लियर उम्मीद लड़कों से ज्यादा रखते… पास लड़कियों को कर देते हैं, इंटरमीडिएट छात्र की बेबाक लाइन पढ़कर मास्टर साहब दंग नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, बिहार STF ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ PLFI के दो सदस्यों को दबोचा नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, बिहार STF ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ PLFI के दो सदस्यों को दबोचा Indian Railways : ट्रेन का खाना कितना पुराना ? IRCTC की नई सुविधा से मिलेगा जवाब; इस तरह आप भी ताजा और सुरक्षित भोजन का मजा मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार
19-Jul-2021 04:43 PM
PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज शिवसेना के सांसद संजय राउत पर हत्थे से उखड़ गये. संजय राउत ने कल बीजेपी को सलाह दी थी कि अगर नीतीश कुमार जनसंख्या नियंत्रण कानून का विरोध करे तो बीजेपी को उनसे समर्थन वापस ले लेना चाहिये. नीतीश कुमार से आज जब पत्रकारों ने संजय राउत के बारे में पूछा वे उखड़ गये. नीतीश बोले-उ किसी लायक है जो उसके बारे में बोले.
कुछ ऐसे भड़के नीतीश
नीतीश कुमार से आज जब पत्रकारों ने संजय राउत के बारे में पूछा तो उन्होंने क्या कहा ये उनके शब्दों में ही पढ़िये “उसको कुछ समझ है, उ खुद कहां है ये जानते हैं आप. इन लोगों का जो स्टेटमेंट होता है उसका हम नोटिस भी लेते हैं? एक घटना घटी थी बिहार के कलाकार के साथ. आपको याद नहीं है?तब इ सब क्या बोलता था. तो इ लोगों के बात पर ध्यान देने की जरूरत है. हम तो नहीं देखते इ लोगों का बयान. क्या बोलता है हम तो नोटिस ही नहीं लेते.”
नीतीश यहीं नहीं रूके. उन्होंने कहा कि संजय राउत टाइप लोग किसको छोड़ कर कहां गया है औऱ फिर कहां जाने वाला है, ये वह लोग ही जाने. हम लोगों ऐसे लोगों का नोटिस ही नहीं लेते.
दरअसल संजय राउत ने रविवार को शिवसेना के मुखपत्र सामना में लेख लिखा था. उन्होंने योगी आदित्यनाथ के जनसंख्या नियंत्रण कानून की तारीफ करते हुए कहा था कि नीतीश कुमार जैसे नेता इस कानून का विरोध कर रहे हैं. अगर नीतीश जनसंख्या कानून का विरोध करते हैं तो बीजेपी को समर्थन वापस ले लेना चाहिये.
नीतीश कुमार ने कहा कि उन्होंने जनसंख्या नियंत्रण कानून पर सिर्फ इतना कहा था कि जिसे जो कानून बनाना है बनाये लेकिन बिहार का अनुभव ये है कि महिलाओं को शिक्षित करने से जनसंख्या नियंत्रित हो रही है. इसका पूरा आंकड़ा बिहार सरकार के पास है. इसलिए ही बिहार सरकार लड़कियों की शिक्षा पर ज्यादा जोर दे रही है.