ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / जल संसाधन मंत्री ने विदेश मंत्री से की मुलाकात, बोले..नेपाल में हाई डैम...

जल संसाधन मंत्री ने विदेश मंत्री से की मुलाकात, बोले..नेपाल में हाई डैम बनने के बाद ही बिहार को बाढ़ से मिलेगी मुक्ति

01-Sep-2020 09:19 AM

PATNA: बिहार के जल संसाधन मंत्री संजय झा ने विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की. संजय झा ने हर साल बिहार में आ रहे बाढ़ के स्थायी समाधान के लिए मदद मांगी. संजय झा ने कहा कि जब तक नेपाल में हाई डैम नहीं बन जाता तब तक बिहार को बाढ़ से मुक्ति नहीं मिल सकती है. 


संजय झा ने विदेश मंत्री से दशकों से लंबित प्रस्ताव पर नेपाल से बात कर कदम उठाने की मांग की. विदेश मंत्री से कहा था कि नेपाल से आने वाली कोसी, कमला और बागमती नदियों पर नेपाल भूभाग में हाई डैम के निर्माण का प्रस्ताव दशकों से लंबित है. भारत और नेपाल सरकार की कई बैठकों के बाद भी कोई संतोषजनक प्रगति नहीं हो पाई है. ऐसे में हर साल बिहार को इसकी मार बाढ़ के रूप में झेलना पड़ रहा है.


बता दें कि इस साल भी बिहार के करीब 18 जिले बाढ़ से प्रभावित हुए हैं. बाढ़ के कारण करीब 70 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए. बाढ़ के कारण कई दिनों तक लोगों को सड़क किनारे रहना पड़ा. कई जगहों पर सरकार की ओर से राहत शिविर बनाए गए थे. वहां पर लोग रहे थे. लाखों किसानों के घर, फसल, मवेशी बह गए. कई लोगों की मौत भी हो गई. यह सब नेपाल के तराई इलाकों में हुई तेज बारिश के कारण हुई.