ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / संजय जायसवाल ने नीतीश सरकार को दिया रिमाइंडर, पटना को डुबोने वाले दोषी...

संजय जायसवाल ने नीतीश सरकार को दिया रिमाइंडर, पटना को डुबोने वाले दोषी अधिकारियों पर जल्द कार्रवाई हो

10-Oct-2019 01:38 PM

By Ramesh Rai

SAMASTIPUR : बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने नीतीश सरकार को एक बार फिर से रिमाइंडर दिया है। संजय जायसवाल ने कहा है कि पटना को डुबोने वाले दोषी अधिकारियों पर उन्होंने कार्रवाई की मांग की थी और वह आज भी उस पर कायम हैं। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि सरकार दोषी अधिकारियों पर जल्द कार्रवाई करे। 


संजय जायसवाल ने कहा है कि नीतीश कुमार और सरकार में शामिल सभी लोगों की राय है कि विकास के साथ कोई समझौता नहीं होना चाहिए। पटना में जलजमाव के लिए अधिकारी जिम्मेदार है और इसीलिए उन्होंने कार्रवाई की मांग रखी है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि बिहार में एनडीए एकजुट है और गठबंधन के अंदर कोई मतभेद नहीं। जेडीयू और बीजेपी नेताओं के बीच चल रही बयानबाजी पर संजय जायसवाल ने कहा है कि वह बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष हैं और उनके नियंत्रण में केवल बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता हैं इसके अलावा कौन क्या बयानबाजी करता है वह उनके अधिकार क्षेत्र का मामला नहीं है। 


संजय जायसवाल ने आज समस्तीपुर पहुंचकर एलजेपी उम्मीदवार प्रिंस राज के चुनाव प्रचार की शुरुआत की। उन्होंने बीजेपी कार्यकर्ताओं के अलावा एनडीए के नेताओं के साथ मिलकर समस्तीपुर लोकसभा सीट पर जीत की रणनीति बनाई.