ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Land Survey : ''कार्रवाई शब्द बेहद आसान लगता है ...', विधानसभा में बोले विजय कुमार सिन्हा- हम एक्शन नहीं लेते इनाम देते हैं ... Bihar Budget Session: विधानसभा में बीजेपी विधायक ने अपनी ही सरकार को घेरा, फुटपाथी दुकानदारों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन का मामला उठाया Bihar Budget Session: विधानसभा में बीजेपी विधायक ने अपनी ही सरकार को घेरा, फुटपाथी दुकानदारों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन का मामला उठाया REVENUE DEPARMENT UPDATE: बिहार में जमीन खरीद-बिक्री के बदले नियम: इतने से अधिक की रजिस्ट्री पर यह दास्तावेज अनिवार्य, जानिए क्या है नया अपडेट Bihar politics ...इसीलिए न कहते हैं, दवा समय से खा लिया कीजिए, विधानसभा में CM नीतीश और भाई वीरेंद्र में भिड़ंत Bihar Assembly : BJP विधायक को जवाब देने में मंत्री के छूटे पसीने, बिहार विधानसभा में पैक्स अध्यक्षों के मुद्दे पर सरकार घिरी Bihar Budget Session: बिहार विधानसभा के बाहर विपक्ष का हंगामा, सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी Bihar Budget Session: बिहार विधानसभा के बाहर विपक्ष का हंगामा, सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी Bihar Bhumi: लाखों एकड़ असर्वेक्षित भूमि को लेकर सरकार का बड़ा फैसला..विधानसभा में राजस्व मंत्री ने दिया यह जवाब.. REVENUE DEPARTMENT UPDATE: बिहार में जमीन मालिकों के लिए बड़ी राहत! अब इस डेट तक मिलेगा ऑफलाइन दखल-कब्जा प्रमाण पत्र, जानिए क्या है नया अपडेट

संजय जायसवाल बोले- JDU से सिर्फ बिहार में दोस्ती, बंगाल में होंगे आमने-सामने

संजय जायसवाल बोले- JDU से सिर्फ बिहार में दोस्ती, बंगाल में होंगे आमने-सामने

27-Dec-2020 12:36 PM

PATNA: अरूणाचल प्रदेश में बीजेपी ने जेडीयू के 6 विधायकों को तोड़कर अपने पार्टी में शामिल करा लिया है, लेकिन इसको लेकर ठंड में भी राजनीति माहौल बिहार में गर्म है. इसको लेकर बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि हमारी दोस्ती जेडीयू के साथ सिर्फ बिहार में है. बिहार के बाहर कोई दोस्ती या गठबंधन नहीं है. 


बिहार से बाहर दुश्मनी

जायसवाल ने कहा कि अरूणाचल प्रदेश का असर बिहार में कुछ नहीं होने वाला है. बिहार में बीजेपी और जेडीयू, हम और वीआईपी की मजबूत गठबंधन है. यहां पर पांच साल सरकार मजबूती के साथ चलेगी. बिहार का विकास किया जाएगा. जेडीयू से सिर्फ बीजेपी की बिहार में गठबंधन है. पश्चिम बंगाल में चुनाव होने वाला और यहां पर जेडीयू और बीजेपी आमने-सामने होगी.  कई जगहों पर बीजेपी एनडीए की सहयोगी तो कही पर विरोधी है. बंगला में भी हमलोग आमने सामने होंगे तो इसका असर बिहार पर नहीं पड़ेगा. जेडीयू में टूट की चर्चा बैठक में होने पर जायसवाल ने कहा कि सभी पार्टी को सभी विषयों पर चर्चा करने के लिए स्वतंत्र हैं. 


गुस्से में जेडीयू, लेकिन नहीं कर रही इजहार

अरूणाचल प्रदेश में सात विधायकों में से 6 को बीजेपी तोड़ ले गई. इसको लेकर जेडीयू के नेता गुस्से में हैं, लेकिन कोई भी बिहार का नेता खुलकर बीजेपी के खिलाफ बोलने का हिम्मत नहीं कर रहा है. सिर्फ बिहार में गठबंधन की दुहाई दे रहे हैं. आज राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक पटना में हो रही है. सभी नेता सिर्फ इतना ही कह रहे हैं कि इसकी चर्चा इस बैठक में होगी. अरूणाचल का असर बिहार पर नहीं पड़ेगा.