मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार
26-Jan-2020 05:53 PM
GORAKHPUR : गणतंत्र दिवस के मौके पर संघ प्रमुख मोहन भागवत ने अनुशासन का पाठ पढ़ाया है। गोरखपुर में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने के बाद अपने संबोधन में भागवत में कहा है कि देश का हर नागरिक राजा की तरह है क्योंकि संविधान में उसे व्यापक अधिकार दिए हैं। भागवत ने कहा है कि संविधान से मिले अधिकारों के बावजूद हमें अपना कर्तव्य और अनुशासन नहीं भूलना चाहिए।
संघ प्रमुख ने कहा है कि देश को आजादी दिलाने वाले क्रांतिकारियों ने जो सपना देखा था उसके अनुरूप भारत का निर्माण अनुशासन के साथ ही किया जा सकता है। भागवत ने कहा कि हमें ऐसे भारत का निर्माण करना होगा जो दुनिया और मानवता की भलाई के लिए समर्पित हो।
गोरखपुर के सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में मोहन भागवत शामिल हुए। संघ प्रमुख ने कहा कि समाज के निचले पायदान पर खड़े लोगों को मुख्यधारा में लाने का लक्ष्य आरएसएस का संकल्प है। भागवत ने कहा कि रावण भी ज्ञानी था लेकिन उसके सोचने की दिशा गलत थी जिसके कारण एक राष्ट्र का विनाश हो गया।