ब्रेकिंग न्यूज़

विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप मुजफ्फरपुर: सादे लिबास में पुलिस की पैनी नजर, हथियार सहित युवक गिरफ्तार बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: ऑटो चालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक

Home / news / सनातन को बचाने के लिए शस्त्र-शास्त्र के साथ माला- भाला की भी जरूरत,...

सनातन को बचाने के लिए शस्त्र-शास्त्र के साथ माला- भाला की भी जरूरत, बोले बागेश्वर बाबा ... रामराज की तरफ बढ़ रहा बिहार

18-May-2023 07:55 AM

By VISHWAJIT

PATNA : बागेश्वर वाले बाबा पंडित धीरेंद्र कृष्ण गर्ग के बयानों से आजकल बिहार की राजनीति में बवाल मचा हुआ है। बाबा ने एक बार फिर से ऐसा बयान दिया है जिसको लेकर बिहार में बवाल मचना तय माना जा रहा है।


दरअसल, बागेश्वर बालाजी धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण गर्ग ने राजधानी से करीब 28 किलोमीटर दूर तरेत पाली वैष्णव प्रांगण में पांच दिवसीय हनुमत कथा के समापन के दिन कहा है कि, बिहार हिंदू राष्ट्र की और तेजी से बढ़ेगा। यहां मुझे बहुत प्रेम मिला। उन्होंने कहा कि साथ सनातन धर्म को बचाने के लिए, शस्त्र, शास्त्र माला और  भाला की भी जरूरत है।


पंडित धीरेंद्र कृष्ण गर्ग ने कहा कि, बिहार आ कर मुझे बहुत अच्छा लगा। यहां के लोग बहुत ही प्यारे हैं। बस सभी लोगों से मेरा यही कहना है कि रामराज और हिंदू राष्ट्र की ओर बढ़े राम की भक्ति करें और एकता के साथ रहे।


इसके आगे उन्होंने कहा कि, इत्र से वस्तु को सुगंधित करना कोई बड़ी बात नहीं है। बाजार से इत्र ले आओ और अपने वस्त्र डाल दो महकने लगेगा। बड़ी बात है कि अपने चरित्र को ऐसा बनाओ कि हमेशा इसकी खुशबू बरकरार रहे।उन्होंने कहा कि हमारे देश में जातिवाद की जो खाई है, उसे समाप्त करने के लिए सभी हिंदुओं को एकजुट होना होगा। उन्होंने कहा कि मुसीबत में दुश्मनों की भी मदद करनी चाहिए। जब तक तन में प्राण रहेंगे तब तक बिहार आते रहेंगे।


इधर, तरेत पाली मठ के स्वामी सुदर्शनाचार्य जी ने अंग-वस्त्र भेंट कर जब विदाई दी तो श्रद्धलुओं की आंखें नम हो गई थी। इससे पहले  धीरेंद्र शास्त्री ने जब अपने अंदाज में हमरा जनाता बबुआ जीएम होई हैं ना ना ललना डीएम होई हैं हो.... ई तो हिंद के सितारा सीएम होई हैं ओसे उपरा पीएम होई हैं हो...। इस गाने को गया तो लोग झूम उठे। उन्होंने ये पूरा गाना भक्तों को सुनाया। गाने के बीच-बीच में धीरेंद्र शास्त्री बुंदेलखंडी भी जोड़ते रहे।