बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
16-Dec-2019 07:16 PM
By Ramesh Rai
SAMASTIPUR: एक सुनसान जगह पर स्थित तालाब किनारे एक युवक की लाश को जलते हुए अवस्था में देखकर इलाके में सनसनी फैल गई. युवक की उम्र करीब 25 साल बताई जा रही है जिसकी पहचान अबतक नहीं हो पाई है. यह मामला समस्तीपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के परतापुर गांव की है.
ग्रामीणों ने पुलिस को दी सूचना
स्थानीय लोगों की सूचना पर कल्याणपुर थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है. जिस समय लोगों की नजर इस अधजली लाश पर पड़ी उसके गले के पास आग की लपटें निकल रही थी. शव के बगल में ही एक झाड़ी में उसके गले का मोती का माला भी लटका हुआ मिला है. यह पता नहीं चल पाया है कि आखिरकार घनी आबादी वाले परतापुर गांव के पास में जलती हुई यह लाश किसकी है.
शव की नहीं हो सकी पहचान
समस्तीपुर के एसपी विकास वर्मन ने बताया कि युवक की पहचान नहीं हो पाई है. आशंका है कि शायद युवक ने घरेलू कलह वगैरह में जहर खाकर या दूसरी तरीके से आत्महत्या कर ली हो और पुलिस से मामला छुपाने के उद्देश्य से उसके परिजनों ने इसे यूं ही जला दिया हो. जले शव को पुलिस ने जप्त कर लिया है और उसकी पोस्टमार्टम कराने और शिनाख्त की कोशिश की जा रही है.