ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: किनके इशारे पर CO ने किया है हड़ताल...किसका है दबाव ? हाईलेवल जांच के आदेश, ट्रेनी राजस्व अधिकारियों की बर्खास्तगी को हरी झंडी ‘देश और बिहार की प्रगति से दुखी होकर भ्रम फैला रहा विपक्ष’, मंत्री संतोष सुमन का राहुल-तेजस्वी पर बड़ा हमला ‘देश और बिहार की प्रगति से दुखी होकर भ्रम फैला रहा विपक्ष’, मंत्री संतोष सुमन का राहुल-तेजस्वी पर बड़ा हमला भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई: घूस लेते पकड़े गए SI सदरे आलम सेवा से बर्खास्त बिहार पुलिस को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस कलर अवॉर्ड, वीरता और उत्कृष्ट सेवा का सर्वोच्च गौरव; सिर्फ एक बार मिलता है ‘निशान’ बिहार पुलिस को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस कलर अवॉर्ड, वीरता और उत्कृष्ट सेवा का सर्वोच्च गौरव; सिर्फ एक बार मिलता है ‘निशान’ बेगूसराय में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, 30 बीघा में लगी गेहूं की फसल जलकर राख कभी तोड़ते थे पत्थर, आज हैं अधिकारी: मजदूरी करने वाला बेटा बना डीएसपी, जानिए कौन हैं ये खास शख्स बिहार में आवारा कुत्तों का आतंक: 40 से अधिक लोगों को काटा, इलाज के लिए अस्पताल में लगी भीड़ बिहार में आवारा कुत्तों का आतंक: 40 से अधिक लोगों को काटा, इलाज के लिए अस्पताल में लगी भीड़

Home / news / समस्तीपुर में कोरोना ने दी दस्तक, पॉजिटिव मरीज मिलने से लोगों में हड़कंप

समस्तीपुर में कोरोना ने दी दस्तक, पॉजिटिव मरीज मिलने से लोगों में हड़कंप

04-May-2020 05:42 PM

PATNA : बिहार में कोविड-19 का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है. इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. जहां स्वास्थ्य विभाग की ओर से ताजा अपडेट जारी की गई है. विभाग की ओर से एक नए केस की पुष्टि की गई है. इसके साथ ही बिहार में यह आंकड़ा 526 हो गया है.


स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार को तीसरी अपडेट जारी की गई है. जिसके मुताबिक समस्तीपुर में एक कोरोना का मरीज मिला है. समस्तीपुर अब तक कोरोना के संक्रमण से अछूता था. लेकिन जिले के विद्यापति इलाके से 25 साल के एक युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है. जिससे लोगों में भय का माहौल है. जिला प्रशासन की टीम में भी हड़कंप मच गया है.


लॉकडाउन-2 में कोरोना पर नकेल कसी जा सकी है लेकिन इसके बावजूद भी बिहार में आंकड़ा रविवार को ही 500 पार हो गया. स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक बिहार के बेगूसराय जिले से 2 नए कोरोना मरीजों के मिलने की पुष्टि हुई है. बेगूसराय जिले से 30 साल और 20 साल के दो युवक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि मधुबनी जिले के झंझारपुर से 5 और पश्चिमी चंपारण जिले के योगापट्टी इलाके से एक मरीज मिला है. योगापट्टी के सनाचारी गांव में 19 साला का युवक कोरोना संक्रमित मिले है.


राज्य में कोविड-19 के केस सामने आ चुके हैं. जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई है. मुंगेर, वैशाली, मोतिहारी और सीतामढ़ी के रहने वाले एक-एक मरीजों की मौत कोरोना के कारण हुई है. इसमें से कुछ लोग कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से पहले से ही पीड़ित थे. जिनका इलाज मुंबई में चल रहा था. बिहार में अब तक 124 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं. जो कि सभी पॉजिटिव केसों का लगभग एक चौथाई हिस्सा है.


बिहार के अंदर कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ा है. पिछले एक सप्ताह में राज्य के विभिन्न जिलों से 227 नए केस सामने आये. इसी 7 दिनों में 68 कोरोना मरीज स्वस्थ भी हुए हैं. बिहार में एक-एक कर अब 31 जिले कोरोना जैसी जानलेवा बीमारी की चपेट में आ गए हैं.